बैडमिंटन सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि परफेक्ट एक्सरसाइज है, जानें इसके फायदे
Advertisement

बैडमिंटन सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि परफेक्ट एक्सरसाइज है, जानें इसके फायदे

बैडमिंटन खेलना आपको खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक फिट इंसान भी बना सकता है। क्या आप जानते हैं बैडमिंटन खेलने के ये फायदे...

साइना नेहवाल (फाइल फोटो)

बैडमिंटन दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला खेल है। भारत ने भी साइना नेहवाल, पीवी सिंधु जैसे कई स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्हें देश में काफी प्यार दिया जाता है। मगर हम बैडमिंटन के इतिहास या लोकप्रियता के बारे में नहीं, बल्कि इसके स्वास्थ्य फायदों के बारे में बात करेंगे। बैडमिंटन सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि एक परफेक्ट एक्सरसाइज है। जो कि हमारे शरीर को कई फायदे देती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

मेटाबॉलिज्म में बढ़ोतरी
मजबूत पाचन तंत्र के लिए मेटाबॉलिज्म का बेहतर होना काफी जरूरी है। इससे खाना सही ढंग से पच पाता है और शरीर फिट रह पाता है। बैडमिंटन खेलना आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर के कार्डियोपल्मोनरी फंक्शन में सुधार होता है और पसीने द्वारा शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं।

ये भी पढ़ें: छाती को मजबूत और चौड़ा बनाने में मदद करेंगी ये पावरफुल चेस्ट एक्सरसाइज

स्वस्थ दिल
दिल को स्वस्थ बनाने के लिए बैडमिंटन एक असरदार खेल है। जिससे हमारे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और ब्लॉक्ड वॉल्स के खुलने की संभावना बढ़ती है। इससे हमारे दिल की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

वजन घटना
बैडमिंटन को कार्डियो एक्सरसाइज के तौर पर देखा जा सकता है। जिसमें आपकी कई मसल्स एक ही वक्त पर सक्रिय होती हैं। इसके लिए काफी ऊर्जा की जरूरत होती है। जिसके लिए शरीर अतिरिक्त फैट को बर्न करता है। इस प्रक्रिया से वजन घटाने में मदद मिलती है। एक घंटे बैडमिंटन खेलने से आप करीब 480 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

मजबूत हड्डियां
बैडमिंटन खेलना आपकी हड्डियों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। क्योंकि इसे खेलने से शरीर में हड्डियों को सपोर्ट और उनका घनत्व बढ़ाने वाली सेल्स का उत्पादन बढ़ता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और उनके फ्रैक्चर होने का खतरा कम होता है।

टोन मसल्स
अगर आप शरीर की ढीली-ढाली मसल्स से परेशान हैं, तो बैडमिंटन खेलना शुरू कर दें। इसे खेलते समय आपका शरीर काफी मूवमेंट करता है। इससे मसल्स टोन होती हैं और शरीर एक परफेक्ट आकार लेता है।

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।

ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी को गायब कर सकते हैं ये होममेड जूस, जानें कैसे

 

Trending news