सरकार ने जारी की 64 फर्जी Apps के खिलाफ चेतावनी, जांच कर अपने मोबाइल से डिलीट करें
Advertisement

सरकार ने जारी की 64 फर्जी Apps के खिलाफ चेतावनी, जांच कर अपने मोबाइल से डिलीट करें

सभी फर्जी ऐप्स सरकारी योजनाओं के नाम से मिलते जुलते हैं, इसलिए पहचान कर पाना मुश्किल होता है.

फाइल फोटो.

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से फर्जी, भ्रामक और अनाधिकृत वेबसाइट और मोबाइल ऐप की लिस्ट जारी की गई है जिससे आपको सचेत रहने की जरूरत है. इसके जरिए लोगों तक गलत सूचना पहुंचाई जा रही है. इंटरनेट पर हजारों ऐसी वेबसाइट हैं जो सरकार की योजनाओं के नाम से मिलती जुलती हैं, और इसके जरिए लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है. नेशनल हेल्थ एजेंसी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी साझा करने वाली फर्जी वेबसाइटों की सूची जारी की है. 

अगर आप भी आयुष्मान भारत से जुड़े किसी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सचेत हो जाएं और इसकी जांच कर लें. सरकार ने 64 एप्स की लिस्ट जारी की है.

Ayushman Bharat Yojana aub
Ayushman bharat yojna list, apply online 201819
Aushman Yojanaआयु$मान भारत जन आरो4य अभयान
Ayushman Bharat Yojana All Pradhan Mantri Yojana
Ayushman Bharat Yojana Mera PMJAY App
Ayushman Bharat ( PMJAY )
PMJAY  AYushman Bharat Yojana
PMJAY Search Your Eligibility
Ayushman Bharat Yojana PMJAY 2018
Ayushman BharatPMJAY
Ayushman Bharat  PMJAY
Ayushman Bharat Yojana Full List
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana  Ayushman Bharat
Ayushman Bharat Yojana 2018 : Jan Arogya yojana
Pradhan Mantri Sarkari Yojana  All States
Ayushman Bharat (AB)
Jan Arogya Yojana  Check Eligibility
Ayushman Bharat Yojana Registration Online Ayushman Bharat Yojana 20182019 (ABY)
Ayushman Bharat Yojana (PmJay 2018)
Ayushman Bharat Yojana List App(Pm ayushman 2018)
Ayushman Bharat yojana list
Ayushman Bharat 2019 Pradhan Mantri Swasthya Bhima
PMAYG LIST
Ayushman Bharat Yojana, PMJAY (Check Name List)
PMJAYPM Jan Arogya yojna/Pradhan Mantri Jan Arogya
ayushman bharat scheme (PMJAY)
Aushman YojanaAyushman Bharat  Jan Arogya Abhiyan
Pradhan Mantri Jan Aushadhi Yojana
Ayushman Bharat Yojana list  All States
Ayushman Bharat Yojna labharthi list
Ayushman Bharat Yojana 2018 : Jan Arogya yojana
Ayushman bharat yojna 201819
Ayushman Bharat Yojana 2018
Ayushman Yojana | Ayushman Yojana | PMJAY
Ayushman Bharat Yojana Info
Ayushman Bharat Scheme Details
Ayushman Bharat Bima Yojana 2018
Ayushman Bharat Yojana PMJAY
Ayushmaan Bharat PharmacyBIOCAR
PradhanMantri Yojana  Pradhanmantri Yojana
Pradhan Mantri Yojana  India
Ayushman Bharat Yojana Yogya Suchi
ayushman bharat yojana
Ayushman Bharat Yojana and Ayushman mitra job 2018
Ayushman Bharat Yojana
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana  PMSBY
Ayushman Mitra Bharati 2018
Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana List 2018 All India
Ayushman Bharat Yojana Hindi English  2018  19
Modicare Scheme  Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat PM  Jan Arogya Yojana Mahiti
Ayushman bharat yojna 201819
Ayushman Bharat Yojana  Ayushman Bharat
Ayushman Bharat Pharmacy  PSD
Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana | Modi Yojana
Ayushman Yojana
AAYUSHMAAN BHARAT

अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तो देश की सेहत भी अच्छी रहेगी. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' को Launch किया है . ये दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है. इसमें भारत के 50 करोड़ लोगों को Cover करने का लक्ष्य है. 

इस योजना के तहत अगर एक परिवार में 5 सदस्यों के हिसाब से गिनती करें तो करीब 50 करोड़ लोग इस योजना के दायरे में होंगे . भारत की करीब 40 प्रतिशत आबादी को इस योजना का लाभ मिलेगा. हर परिवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर हर वर्ष 5 लाख रुपए का Coverage मिलेगा . यानी किसी बीमारी की स्थिति में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा. इस योजना से जुड़े लोग पूरे देश के किसी भी राज्य में Cashless इलाज करवा सकते हैं . इसका मतलब ये है कि आप चाहे किसी भी राज्य के निवासी हो, पूरे देश में इसका लाभ ले सकते हैं . 

सरकार ने अलग-अलग बीमारियों के लिए अलग Pacakge निर्धारित किए हैं . किस बीमारी पर कितना खर्च किया जा सकता है... इसे लेकर सीमाएं तय की गई हैं. सरकार इस योजना के तहत उन अस्पतालों की List जारी करेगी... जहां इलाज नहीं करवाया जा सकता. इस List में शामिल अस्पतालों को छोड़कर बाकी सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकेगा. हर अस्पताल में लोगों की मदद के लिए एक आयुष्मान मित्र की नियुक्ति की जाएगी . इस पद पर बैठा हुआ व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लोगों की मदद करेगा . 

इस योजना से जुड़े लोगों को QR Codes दिए जाएंगे जिन्हें Scan करने के बाद लोगों की पहचान की जांच हो जाएगी और ये भी पता लग जाएगा कि वो इस योजना का लाभ उठाने योग्य हैं या नहीं ?  सरकार ने एक Helpline Number भी जारी किया है... 14555 ... इस Number पर फोन करके आप इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल कर सकते है.  

Trending news