National Doctor's Day 2021: दवा के पर्चे पर लिखे होते हैं ये 42 कोड, जानें डॉक्टरी भाषा के कुछ राज
Advertisement

National Doctor's Day 2021: दवा के पर्चे पर लिखे होते हैं ये 42 कोड, जानें डॉक्टरी भाषा के कुछ राज

Code on Medical Prescription: दवा के पर्चे पर लिखे इन 42 कोड का मतलब जानें, अब आप भी डिकोड कर पाएंगे डॉक्टर की भाषा...

सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2021: डॉक्टर जब प्रिस्क्रिप्शन (Prescription) पर दवाओं के बारे में लिखता है, तो उसके साथ कुछ कोड भी लिखता है. जिसे देखकर Chemist (दवा बेचने वाला) आपको दिन, समय और खुराक के हिसाब से दवाइयां दे देता है. लेकिन क्या आप नहीं जानना चाहते कि दवा के पर्चे पर लिखे ये रहस्यमय कोड क्या हैं और इनका मतलब क्या है? तो यहां हम आपको दवा के पर्चे पर लिखे जाने वाले 42 कोड के बारे में बता रहे हैं. अगली बार डॉक्टर की बातें आप खुद भी समझ जाएंगे.

दवा के पर्चे पर लिखे 42 कोड (Doctor's Code on Prescription)
डॉक्टर आपकी समस्या के हिसाब से दवा के पर्चे (Prescription) पर दवाइयों के नाम के साथ निम्न जरूरी कोड भी लिखता है. जो कि दवा की खुराक लेने का तरीका, समय और दिन के बारे में बताते हैं. यह जानकारी डॉ. प्रणाली पाटिल (Pharm.D) ने दी है.

ये भी पढ़ें: Zee Special: कैसी होती है एक डॉक्टर की डाइट और एक्सरसाइज, जानें हेल्दी रूटीन

  1. Rx - प्रिस्क्रिप्शन, दवा का पर्चा
  2. ad lib - स्वतंत्रता से, आवश्यकतानुसार
  3. bid - दिन में दो बार
  4. prn - जरूरत पड़ने पर
  5. q - प्रत्येक
  6. qh - प्रत्येक घंटे
  7. q3h - प्रत्येक 3 घंटे पर
  8. q4h - प्रत्येक 4 घंटे पर
  9. qd - प्रतिदिन
  10. od - दिन में 1 बार
  11. bid- दिन में 2 बार
  12. tid - दिन में 3 बार
  13. qid - दिन में 4 बार
  14. qod - प्रत्येक दूसरे दिन
  15. tw - हफ्ते में दो बार
  16. qam - प्रत्येक सुबह
  17. qpm - प्रत्येक रात
  18. sos - जरूरत पड़ने पर
  19. ac - खाने से पहले
  20. hs, bt - रात में सोते हुए
  21. int - खाने के बीच में
  22. pc - खाने के बाद
  23. bbf - नाश्ते से पहले
  24. bd - रात के खाने से पहले
  25. cap - कैप्सूल
  26. gtt - ड्रॉप्स
  27. i, ii, iii, iiii - खुराक की संख्या (1, 2, 3, 4)
  28. mg - मिलीग्राम
  29. mL - मिलीलीटर
  30. ss - एक और आधा
  31. tab - टैबलेट
  32. tbsp - एक बड़ी चम्मच
  33. tsp - एक छोटी चम्मच
  34. ad - दायां कान
  35. al - बायां कान
  36. c या o - के साथ
  37. od - दाईं आंख
  38. os - बाईं आंख
  39. ou - दोनों आंख
  40. po - मुंह से
  41. s - के बिना
  42. top - त्वचा के ऊपर लगाना

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है. यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Sweat Control: 5 टिप्स जो गर्मी में पसीने से दिलाएंगे आजादी, चिपचिपी त्वचा से भी मिलेगी राहत

Trending news