नई दिल्ली: प्रकृति में ऐसी कई चीजें है जिनका सेवन कर यौन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। दुनियाभर में इन वस्तुओं पर इतने प्रयोग हो चुके हैं जिसमें यह सामने आया है कि यह आपकी सेक्स क्षमता को भी कई गुना बढ़ा सकती हैं। ये गुणकारी चीजें सर्वसुलभ है जो आपके यौन संबंधों को और बेहतर बनाने में काम आ सकती हैं।
इसकी शुरुआत लहसुन से करते हैं। जानकारों के मुताबिक लहसुन में कोमोत्तेजक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त संचार और और यौन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन ज्यादा लहसुन खाने से बचना चाहिए। लहसुन में एलीकीन होता है जो कि सेक्सी भागों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। कामेच्छा बढ़ाने के लिए लहसुन के कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
अदरक का सेवन करने से सेक्स के दौरान उत्तेजना में बढ़ोतरी होती है। रात में डिनर के वक्त इसे खाया जाए या फिर अदरक वाली चाय का सेवन किया जाना चाहिए। इसके सेवन से दिल की धड़कन बढ़ती है, खून का प्रवाह तेज होता है जिससे उत्तेजना बढ़ती है।
भारतीय मसाले में कीमती इलायची के इस्तेमाल कामेच्छा को उत्तेजित करता है। इलायची की जगह आप इलायची वाली चाय का सेवन भी कर सकते हैं। तुलसी का इस्तेमाल भी कामलोलुपता की औषधी के रूप में किया जा रहा है। इटली के कुछ भागों में तुलसी का पेड़ प्यार की निशानी माना जाता है। इसका सेवन करना चाहिए और इसे आसापास होने पर हार्मोन्स सक्रीय होते हैं।
मिर्च की वजह से बढ़े खून का प्रवाह लोगों के मूड को बनाने में काम आता है। मिर्च की वजह से एंडोरफीन रीलिज होता है जिससे अच्छा महसूस होता है। साथ ही हरे साग में विटामिन बी की काफी मात्रा पाई जाती है। हरा साग शरीर में हिस्टामाइन लेवल को बढ़ाता है। जानकारों के मुताबिक हिस्टामाइन लेवल की वजह से शरीर में उत्तेजना बढ़ती है।



