जानिए वजन घटाने के लिए नायाब नुस्खे
Advertisement

जानिए वजन घटाने के लिए नायाब नुस्खे

वजन घटाना हर किसी के लिए अपने आप में एक चुनौती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली में तेजी से लोगों का वजन बढ़ रहा है और उनको कई बीमारियां भी घेर रही हैं। लेकिन, घबराने की बात नहीं है आप कुछ टिप्स फॉलो करके अपने वजन को कम कर सकते हैं।

जानिए वजन घटाने के लिए नायाब नुस्खे

नई दिल्ली: वजन घटाना हर किसी के लिए अपने आप में एक चुनौती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली में तेजी से लोगों का वजन बढ़ रहा है और उनको कई बीमारियां भी घेर रही हैं। लेकिन, घबराने की बात नहीं है आप कुछ टिप्स फॉलो करके अपने वजन को कम कर सकते हैं।  हर रोज सुबह कसरत करने और सही वक्त पर खाने से वजन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने जीवनशैली में अहम बदलाव करके भी वेट लूज कर सकते हैं। हम जानते हैं कि मोटापे से हार्ट , स्ट्रोक, किडनी और कैंसर जैसे कई खतरनाक बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में वजन कम करना बेहद जरूरी है।

इन टिप्स को करें फॉलो 

योग और मेडिटेशन

योग और मेडिटेशन से वजन को कम किया जा सकता है। हर रोज का योगाभ्यास हमारे स्ट्रैस लेवल को तो कम करता ही है साथ ही में इससे वजन भी कम होता है। योग करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और एक्स्ट्रा फैट कम होता है। 

सप्ताह में पांच दिन का वर्कआउट 

हर रोज 45 से 60 मिनट एक्सरसाइज करने से शरीर की अधिकतर कैलरी खर्च होती है और मसल्स बनते हैं। आप वर्कआउट के तौर पर डांसिंग, एरोबिक, तैराकी आदि एक्सरासाइज कर सकते हैं। अगर आपने नई-नई एक्सरसाइज शुरू की है तो आप फिजिकल ट्रेनर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा आप वजन घटाने के लिए साइकिलिंग भी कर सकते हैं। साइकिलिंग करने से तेजी से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है। 

वेट ट्रेनिंग

वेट ट्रेनिंग से मसल्स तो बनती ही हैं साथ ही में हमारा मेटाबॉलिक रेट में भी इजाफा होता है। वेट ट्रेनिंग की शरीर की अधिकतर कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है। आप वेट कम करने के लिए पुल अप्स और शोल्डर प्रेस (कंधे की एक्सरसाइज) आदि कर सकते हैं।  

वजन कम करने की डाइट टिप्स

वर्कआउट के बाद सही खाना

पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि वर्क आउट के बाद सही वक्त और सही हिसाब से खाना खाना बेहद जरूरी है। ऐसा भी नहीं है कि एक्सरसाइज के बाद आप जमकर खाना खा लें। दरअसल, हम वर्क आउट के दौरान हम जितना कैलोरी बर्न करते हैं वो हमारे निर्धारित एस्टीमेट से कम होता है। अगर हम वर्कआउट के बाद जमकर खाना खाएंगे तो एक्स्ट्रा फैट कम होने की जगह और बढ़ जाएगा। 
वर्क आउट के बाद कितना खाना खाना है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह की एक्सरसाइज की है।

 -खाना खाने के बाद गुनगुने पानी को पीने से वजन तेजी से घटता है। लेकिन खाना खाने के लगभग पौन या एक घंटे बाद एक ग्लास पानी का सेवन करना चाहिए।

-कच्चे ये पके हुए पपीत का सेवन खूब करना चाहिए। इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती और वजन तेजी से घटता है।

-दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करना लाभदायक है।

-छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के वक्त छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।

-गरम पानी में नींबू का रस और शहद घोलकर रोज सुबह खाली पेट पिएं। इससे पेट सही रहेगा और मोटापा दूर होगा।

-ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मोटापा घटाने के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है। ग्रीन टी को बिना चीनी के पीने से इसका फायदा जल्द होता है।

-एप्पल साइडर वेनिगर को पानी या जूस के साथ मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। यह पाचन तंत्र को सही रखता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है।

-रोज सुबह-सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस घोल को पीने से शरीर से वसा की मात्रा कम होती है।

 

Trending news