तीन साल में 1.34 लाख km लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा: बीरेंद्र सिंह
Advertisement

तीन साल में 1.34 लाख km लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा: बीरेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश के सभी गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 2019 तक 1.34 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

तीन साल में 1.34 लाख km लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा: बीरेंद्र सिंह

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश के सभी गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 2019 तक 1.34 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री भिवानी में केंद्र सरकार द्वारा मनाए गए ‘विकास पर्व समारोह’ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में परियोजना 2022 तक पूरी की जानी थी लेकिन सड़कों के निर्माण की रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि 2019 तक सभी गांवों को सड़कों से जोड़ दिया जाएगा।

Trending news