मणिपुर में उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला, असम राइफल्स के 6 जवान शहीद
Advertisement

मणिपुर में उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला, असम राइफल्स के 6 जवान शहीद

मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए एक हमले में 29 असम राइफल्स के 6 जवान शहीद हो गए। असम राइफल्स के इन जवानों पर रविवार दोपहर हमला हुआ। उग्रवादी जवानों के हथियार भी लूटकर ले गए। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

चंदेल : मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए एक हमले में 29 असम राइफल्स के 6 जवान शहीद हो गए। असम राइफल्स के इन जवानों पर रविवार दोपहर हमला हुआ। उग्रवादी जवानों के हथियार भी लूटकर ले गए। 

रिपोर्टों के मुताबिक एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और असम राइफल्स के पांच जवान चंदेल में एक भूस्खलन स्थल का निरीक्षण करने के बाद लौट रहे थे तभी उग्रवादियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। उग्रवादी जवानों के पास से चार एके राइफल्स, एक इंसान राइफल और एक एलएमजी लूटकर ले गए।  

अभी किसी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस बात का संदेह है कि दो या उससे अधिक उग्रवादी समूहों ने संयुक्त रूप से हमला किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मोलचाम थाना के अंतर्गत जूपी गांव में हुई।

पिछले साल एनएससीएन (के) के उग्रवादियों ने जिले में घात लगाकर हमला किया था जिसमें 18 सैन्यकर्मी मारे गए थे। पीड़ितों में सूबेदार बलदेव शर्मा भी शामिल हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर संवेदना जताई है। शहीद जवानों के परिजनों के लिए उन्होंने संवेदना जताने के साथ ही उग्रवादी हमले की निंदा की। राजनाथ ने ट्वीट कर बताया कि मंत्रालय इस मामले की गंभीरता से निगरानी कर रहा है।

Trending news