Advertisement
trendingNow13037327

गुजरात की तरफ बढ़ रही पाकिस्तानी नाव को समंदर में रोका गया, कोस्ट गार्ड ने 11 को किया गिरफ्तार

Pakistan Fishing Boat seized: साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के हमलावरों ने भी समुद्री रास्ते से ही घुसपैठ की थी. ऐसे में किसी भी संदिग्ध नाव या बोट के पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने पर तटरक्षक जवान सतर्क रहते हैं. आए दिन पाकिस्तानी जहाज भारतीय नेवी के हाथों पकड़े जाते हैं.

गुजरात की तरफ बढ़ रही पाकिस्तानी नाव को समंदर में रोका गया, कोस्ट गार्ड ने 11 को किया गिरफ्तार

Pakistani Boat Arrested in Gujarat: भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तान आए दिन घुसपैठ करता रहता है. गुजरात में कच्छ के समुद्री इलाके पाकिस्तानी सीमा से सटे होने की वजह से पाक घुसपैठियों के लिए ये आसान जरिया बन गया है. इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने गुरुवार (11 दिसंबर) को ऐसे ही एक पाकिस्तानी नाव में सवार 11 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है. दरअसल ये पाकिस्तानी मछुआरे हैं जो भारतीय सीमा में आ गए थे. अब कच्छ की लोकल पुलिस इन गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी मछुआरों से  पूछताछ करेगी. 

कच्छ के जाखाऊ समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना ने बिना इजाजत के भारतीय सीमा में घुसे 11 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है. नेवी ने तलाशी के दौरान फिलहाल अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. मछुआरों की गिरफ्तारी को लेकर तटरक्षक बल का अभियान जारी है. अब गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी मछुआरों को यहां की स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जाएगा ताकि वो उनसे पूछताछ कर सकें. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

बिना इजाजत घुसे पाकिस्तानी जहाज के नेवी ने पकड़ा
गुरुवार को इंडियन कोस्ट गार्ड ने 'अल वली' नाम कच्छ की जखाऊ में देखी.  इस नाव पर 11 पाकिस्तानी मछुआरे सवार थे. नेवी ने बिना किसी की इजाजत के घुसे इस पाकिस्तानी जहाज पर सवार सभी मछुआरों को पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए मछुआरों को उनकी नाव के साथ जखाऊ पोर्ट लाया गया. नाव की तलाशी और पाकिस्तानी मछुआरों से पूछताछ जारी है.

2008 में मुंबई के हमलावरों ने भी समुद्री रास्ते से की थी घुसपैठ
इसके पहले साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के हमलावरों ने भी समुद्री रास्ते से ही घुसपैठ की थी. ऐसे में किसी भी संदिग्ध नाव या बोट के पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने पर तटरक्षक जवान सतर्क रहते हैं. आए दिन पाकिस्तानी जहाज भारतीय नेवी के हाथों पकड़े जाते हैं. इससे पहले अगस्त में सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कोरी क्रीक इलाके में 15 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया था. इस दौरान उनके पास से नेवी ने एक देशी नाव जब्त की थी तलाशी के दौरान इस नाव से मछलियां, जाल, डीजल और कुछ खाने-पीने की सामग्री बरामद की गई थी. 

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु के DGP को सरकार ने अचानक 15 दिनों के लिए मेडिकल लीव पर क्यों भेजा? जानें सच

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Ravindra Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनि...और पढ़ें

TAGS

Trending news