स्वाइन फ्लू से देश में अब तक 2153 लोगों की मौत
Advertisement

स्वाइन फ्लू से देश में अब तक 2153 लोगों की मौत

स्वाइन फ्लू से 12 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2153 हो गयी है तथा उससे प्रभावित लोगों की संख्या 35000 के पास पहुंच गयी।

स्वाइन फ्लू से देश में अब तक 2153 लोगों की मौत

नई दिल्ली : स्वाइन फ्लू से 12 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2153 हो गयी है तथा उससे प्रभावित लोगों की संख्या 35000 के पास पहुंच गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक स्वाइन फ्लू से कुल 2153 लोगों की जान चली गयी जबकि उससे प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 34,912 हो गयी। इस रोग से सबसे अधिक प्रभावित गुजरात में जनवरी से अब तक इस बीमारी की वजह से 439 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 6558 लाग उसकी चपेट में आए।

राजस्थान में इस बीमारी ने 428 लोगों की जिंदगी छीन ली जबकि उससे प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 6664 हो गयी। अन्य राज्यों से भी स्वाइन फ्लू से कई लोगों के मरने और बहुतों के उसकी चपेट में आने की खबरें हैं।

Trending news