जम्मू कश्मीर: LoC पर बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, बीते 8 महीनों में 2335 बार तोड़ा सीजफायर
Advertisement

जम्मू कश्मीर: LoC पर बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, बीते 8 महीनों में 2335 बार तोड़ा सीजफायर

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. 

(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. गृह मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल मई महीने से लेकर इस साल जनवरी तक में सीजफायर उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं. ये आंकड़े 30 मई 2019 से लेकर 20 जनवरी 2020 तक के हैं.   

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 मई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं जिनमें 8 सैन्य कर्मी हताहत हुए हैं.

नाइक ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में भारत - पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 30 मई 2019 से 15 जनवरी 2020 तक सीमा पर गोलीबारी की 177 घटनाएं हुईं. रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि ऐसी घटनाओं से निटपने के लिए सशस्त्र बलों की जरूरत पूरा करने की खातिर पर्याप्त बजट प्रावधान किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें- आतंकी बनने चले थे 11वीं क्लास के दो लड़के, LoC लांघने से पहले ही दबोचे गए

एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में, नाइक ने कहा कि 2019 में सियाचिन क्षेत्र में हिमस्खलन या हिमपात के कारण सेना के 6 जवान गंभीर रूप से घायल हुए. अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में, 2019 में सेना के 11 जवानों की मौत हुई है और हिमस्खलन या हिमपात के कारण इस साल 1 जनवरी से 24 जनवरी के बीच सेना के 6 जवान हताहत हुए हैं.

Trending news