Advertisement
trendingNow1493455

ओडिशा: हॉस्टल से भागी 29 छात्राएं लौटीं, प्रिंसिपल से थी नाराज

 प्राथमिक जांच से संकेत मिला है कि ये लड़कियां उनके और कुछ शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक से मतभेद के चलते छात्रावास से भाग गयीं. 

.(प्रतीकात्मक तस्वीर)
.(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पार्लाखेमुंडी: ओड़िशा के गजपति जिले में एक सरकारी आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रावास से शनिवार को भाग गयीं 29 छात्राएं सोमवार को लौट आयीं. अधिकारियों ने बताया कि गजपति जिले में मोहोना प्रखंड के अंतरबा में अनुसूजित जाति/जनजाति विभाग के एक विद्यालय से ये छात्राएं शनिवार रात को भाग गयीं और अगले करीब 20 घंटे तक लापता रहीं, फिर रविवार रात को उनका पता चला.

सोमवार को ये लड़कियां विद्यालय लौट आयीं. गजपति के जिला कल्याण अधिकारी संतोष रथ ने बताया कि टिकिलीपदार गांव के समीप के एक मकान से उन्हें चंद्रगिरि बालिका विद्यालय में लाया गया और फिर उन्हें उनके विद्यालय में पहुंचा दिया गया.

रथ के अनुसार प्राथमिक जांच से संकेत मिला है कि ये लड़कियां उनके और कुछ शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक से मतभेद के चलते छात्रावास से भाग गयीं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लापता लड़कियों में से एक के मोबाइल फोन की स्थिति से उनका पता लगाया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news