Advertisement
trendingNow1485800

कोहरे के कारण 55 ट्रेनें रद्द, 11 देरी से चलीं : रेलवे

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है. 

(प्रतीकात्मक फोटो)
(प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 55 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तथा कम दृश्यता के चलते समूचे उत्तर रेलवे में कम से कम 11 ट्रेनें देरी से चलीं. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे के कारण 25 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहीं.

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है. सुबह साढ़े पांच बजे पालम और सफदरजंग में दृश्यता क्रमश: शून्य मीटर और 400 मीटर थी. पालम एवं सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता क्रमश: 50 मीटर और 400 मीटर थी.

रेलवे ने बताया कि पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावाड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, मालदा-आनंदविहार एक्सप्रेस, मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, मालदा -दिल्ली एक्सप्रेस ऐसी कुछ ट्रेनें रहीं जो कई घंटे की देरी से चलीं. उन्होंने बताया कि बेहद कम दृश्यता के चलते अधिकतर ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चली.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि हालांकि सुरक्षा उपकरण ‘फॉग पास’ के कारण इस साल हालात थोड़े बेहतर हैं. कोहरे से बुरी तरह प्रभावित रेलवे जोन को यह उपकरण उपलब्ध कराया गया है. समूचे रेल नेटवर्क में कुल 6,940 उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं जिनमें सिर्फ उत्तर रेलवे को 2,648 उपकरण दिए गए हैं.

(इनपुट - भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news