Advertisement
trendingNow13078803

'आमंत्रण पत्र' के साथ पूर्वोत्तर संस्कृति की पूरी झलक, 8 राज्यों की खास विरासत लिए क्यों खास है ये इनविटेशन? राष्ट्रपति मुर्मू ने शेयर किया वीडियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को गणतंत्र दिवस के निमंत्रण पत्र का वीडियो साझा किया है. ये निमंत्रण पत्र कई मायनों में खास है. यह निमंत्रण पत्र भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की सांस्कृति विरासत का जीवंत दस्तावेज बन कर सामने आया है.

'आमंत्रण पत्र' के साथ पूर्वोत्तर संस्कृति की पूरी झलक, 8 राज्यों की खास विरासत लिए क्यों खास है ये इनविटेशन? राष्ट्रपति मुर्मू ने शेयर किया वीडियो

Republic Day 2026: 26 जनवरी को पूरा देश 77वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए तैयार है. इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर मेहमानों के लिए तैयार किए गए खास आमंत्रण पत्र की झलक को साझा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति भवन की ओर से एक खास वीडियो को साझा किया गया है, जिसमें इस खास हाथ से बने निमंत्रण पत्र को देखा जा सकता है. 

एक्स पर लिखा गया कि यहां 77वें गणतंत्र दिवस के लिए भारत के राष्ट्रपति की ओर से मेहमानों को भेजे गए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए 'एट-होम' इन्विटेशन की एक झलक है. इस साल का इनविटेशन किट भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र की जीवित परंपराओं का जश्न मनाता है. यह इन्विटेशन अष्टलक्ष्मी राज्यों के कुशल कारीगरों और शिल्पकारों को एक श्रद्धांजलि है.

क्यों खास है ये निमंत्रण पत्र? 

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जाता है कि इस साल जो निमंत्रण पत्र मेहमानों को भेजा जाएगा, वह केवल सामान्य औपचारिक पत्र नहीं है. यह निमंत्रण पत्र भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की सांस्कृति विरासत का जीवंत दस्तावेज बन कर सामने आया है. इस निमंत्रण पत्र में पूर्वोत्तर भारत की आठों राज्यों की पहचान, परंपरा और संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा जीवन इस निमंत्रण पत्र के हर हिस्से में देखने को मिल सकता है. 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस निमंत्रण पत्र को इस तरीके से बनाया गया है कि जैसे ही इसको कोई खोलता तो वह पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक यात्रा पर निकला हुआ खुद को पाता है.

यह भी पढ़ें: BMC चुनाव में ऐतिहासिक जीत, फिर भी नाखुश है BJP, क्यों नहीं हासिल कर पाई टारगेट, 'ठाकरे ब्रदर्स' ने कहां दे दी मात?

सम्मानित मेहमानों को दिया जाएगा ये निमंत्रण पत्र 

उल्लखनीय है कि राष्ट्रपति भवन में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस उत्सव के दौरान देश भर के विशिष्ट मेहमानों को भेजा जाएगा. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अहमदाबाद ने इस पत्र को तैयार किया है. इस निमंत्रण पत्र में लिखा है कि हम आपको भारत की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं.

गणतंत्र दिवस के इस निमंत्रण पत्र पर अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की पारंपरिक कारीगरी प्रदर्शित की है. इसको शिल्पकारों और परियोजना टीम के बीच सहयोगात्मक संवाद के माध्यम से विकसित किया गया है. 

यह भी पढ़ें: मुंबई का मेयर कौन होगा? सस्पेंस बढ़ा, शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में 2.5 साल के कार्यकाल पर लड़ाई; उद्धव ठाकरे ने भी जताई उम्मीद

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन...और पढ़ें

TAGS

Trending news