10 माह में दिल्ली पुलिस के 8 अधिकारी बर्खास्त, 69 सस्पेंड
Advertisement

10 माह में दिल्ली पुलिस के 8 अधिकारी बर्खास्त, 69 सस्पेंड

दिल्ली पुलिस ने पिछले दस महीने में भ्रष्टाचार के आरोप में अपने आठ कर्मियों को बर्खास्त कर दिया और 69 को निलंबित कर दिया।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पिछले दस महीने में भ्रष्टाचार के आरोप में अपने आठ कर्मियों को बर्खास्त कर दिया और 69 को निलंबित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसकी सतर्कता इकाई ने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत अब तक 74 पुलिसकर्मियों के विरूद्ध 36 मामले दर्ज किए जिनमें दो निरीक्षक, छह उपनिरीक्षक, छह सहायक उपनिरीक्षक, 22 हेड कांस्टेबल और 38 कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिल्ली के स्थानीय थानों में 10 पोका मामले दर्ज किए गए।

विशेष आयुक्त (सतर्कता) अमूल्य पटनायक ने कहा, ‘पीओसी अधिनियम के तहत मामले दर्ज करने और जांच शुरू करने के अलावा आरोपी कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की गयी। भ्रष्टाचार के आरोप में कुल 69 अधिकारी निलंबित किए गए जबकि आठ को बख्रास्त कर दिया गया। उनमें 39 स्थानीय पुलिस, 14 यातायात इकाई, 24 पुलिस नियंत्रण कक्ष से हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल छह अगस्त को इसकी स्थापना से अब तक हमें हेल्पलाइन नंबर 9910641064 पर विभिन्न तरह की करीब एक लाख शिकायतें मिलीं। उनमें 85,657 शिकायतें व्हाइट्सअप पर 10,442 कॉल और 3590 एसएमएस के रूप में मिलीं।’

Trending news