Delhi blast probe: दिल्ली धमाके और नौगाम के थाने में हुए हादसे को लेकर सियासत शुरू हो गई है. दोनों घटनाओं को लेकर इस सीनियर नेता ने बिना किसी का नाम लिए केंद्र की सत्ता के शीर्ष में बैठे लोगों पर निशाना साधा है.
Trending Photos
)
Delhi car blast: श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने हाल ही में हुए दिल्ली विस्फोट और नौगाम पुलिस की घटना को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है. मेहदी ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों को अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए और इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. महबूबा मुफ्ती की पार्टी के सीनियर नेता ने देश भर में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार की नाकामियों को ज़िम्मेदार ठहराया है.
रूहुल्लाह ने आरोप लगाया कि सुरक्षा चूक के लिए बड़े पदों पर बैठे लोगों को ज़िम्मेदार ठहराने के बजाय, इन मामलों को कश्मीरी मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की कहानी में बदलने की कोशिश हो रही है. उन्होंने दिल्ली और नौगाम दोनों घटनाओं में हुई जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए जोर दिया कि कश्मीर के लोग अपने अनुभवों से इस दर्द को समझते हैं.'
उन्होंने कहा कि राजनीतिक, प्रशासनिक और सुरक्षा क्षेत्रों में जन सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों को पद छोड़ देना चाहिए. आगा ने सवाल किया, भाजपा के इन 11 सालों के शासन में, हर साल देश में कहीं न कहीं आतंकवादी हमला होता है और निर्दोष लोगों की जान जाती है. इस सरकार को जवाबदेह ठहराने का समय कब आएगा.
नेकां नेता ने कहा कि उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक अधिकारों के चल रहे दमन पर भी विचार करना चाहिए. हमारा संघर्ष इन अधिकारों की रक्षा के लिए होना चाहिए, लेकिन वह अभी भी सिर्फ़ विधायक बनने के बारे में ही सोच रहे हैं.'