Advertisement
trendingNow13036037

AIADMK का तमिलनाडु में 'मेगा गठबंधन' प्लान, BJP के साथ मिलकर 2026 विधानसभा चुनाव में बनेगी सिकंदर! कौन होगा CM चेहरा?

तमिलनाडु की सियासत में हलचल मचा हुआ है. AIADMK ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए 'मेगा गठबंधन' पर काम कर रहा है. BJP के साथ पुराना रिश्ता जोड़कर पार्टी DMK को सत्ता से उखाड़ फेंकने की पूरी तैयारी में है. एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) को CM चेहरा बनाकर ये गठबंधन NDA के बैनर तले लड़ सकता है. आइए पूरी स्टोरी समझते हैं.

 

 AIADMK का तमिलनाडु में 'मेगा गठबंधन' प्लान, BJP के साथ मिलकर 2026 विधानसभा चुनाव में बनेगी सिकंदर! कौन होगा CM चेहरा?

तमिलनाडु में 2026 का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, AIADMK आज चेन्नई के बाहरी इलाके वनागरम में अपनी सबसे अहम बैठक करने जा रही है. एग्जीक्यूटिव कमेटी और जनरल काउंसिल की ये दोनों बैठकें पार्टी के भविष्य के लिए बेहद खास हैं.सबकी नजर इस बात पर है कि क्या एडप्पादी पलानीस्वामी (ईपीएस) को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाएगा?

बैठक क्यों इतनी अहम है?
जयललिता के जाने के बाद AIADMK लगातार झटके खा रही है. 2021 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी में गुटबाजी भी खूब चली.अब ईपीएस के नेतृत्व में पार्टी फिर से एकजुट होने की पूरी कोशिश कर रही है. आज की बैठक में यही फैसला होगा कि 2026 में पार्टी किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी.

क्या बनेगा मेगा गठबंधन?
AIADMK पहले से ही BJP के साथ गठबंधन कर चुकी है.अब खबर ये है कि पार्टी कुछ और छोटी-बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों को भी साथ लाकर एक बड़ा “मेगा गठबंधन” बनाना चाहती है. इससे DMK के खिलाफ मजबूत चुनौती खड़ी करने की प्लानिंग है.

Add Zee News as a Preferred Source

ईपीएस को मिलेगा CM चेहरा का ताज?
सबसे बड़ी चर्चा इसी बात की है.पार्टी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि जनरल काउंसिल में एक प्रस्ताव पास हो सकता है, जिसमें एडप्पादी पलानीस्वामी को 2026 चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक चेहरा घोषित कर दिया जाए.अगर ऐसा हुआ तो ये AIADMK के लिए बहुत बड़ा संदेश होगा.

2500 से ज्यादा नेता होंगे मौजूद
जनरल काउंसिल की बैठक में पूरे तमिलनाडु से 2500 से ज्यादा सदस्य पहुंच रहे हैं. मीटिंग एक बड़े प्राइवेट वेडिंग हॉल में हो रही है.जगह को जयललिता और ईपीएस के बड़े-बड़े कटआउट से सजाया गया है. करीब 10 हजार लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम है. पूरी जगह पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा है. आज की बैठक के बाद AIADMK का रोडमैप साफ हो जाएगा. पार्टी एक बार फिर जयललिता वाली पुरानी ताकत दिखाना चाहती है.अगर ईपीएस को CM चेहरा बना दिया गया और गठबंधन मजबूत हो गया तो तमिलनाडु की सियासत में DMK को कड़ी टक्कर मिल सकती है. फिलहाल सबकी नजरें वनागरम पर टिकी हैं. आज शाम तक बहुत कुछ साफ हो जाएगा. (इनपुट आईएएनएस से)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
krishna pandey

कृष्णा पांडेय ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब-एडिटर हैं और पिछले 8 सालों से राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामले, क्राइम और ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स जैसे कई बीट्स पर काम करते आ रहे हैं. AI के जमाने में यूजर्स के...और पढ़ें

TAGS

Trending news