Air India Flight Technical Problem: मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण रोकना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
Trending Photos
)
Air India Flight: मुंबई से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उड़ान में लगभग 8 घंटे की देरी हुई. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट (AI129) को सुबह करीब 6:30 बजे टेक ऑफ करना था, लेकिन यह फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ी रही.
जानकारी के मुताबिक सभी यात्री फ्लाइट में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बैठे रहे और फिर अनाउंसमेंट की गई कि कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते उन्हें फ्लाइट से उतरना होगा. करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया. इसके बाद उनके हैंडबैग की दोबारा से जांच की गई. यात्रियों को बताया गया कि दोपहर एक बजे उनकी फ्लाइट टेकऑफ करेगी, हालांकि एयर इंडिया की वेबसाइट पर फ्लाइट (AI129) का शेड्यूल चेक करने पर इसके टेकऑफ का समय दोपहर 2 बजे का दिखाया गया है.
फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी पर कहा है कि उसने स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (AMSS) में तकनीकी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया है. देश के सबसे व्यस्त दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे 800 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हो गईं और 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.
ये भी पढ़ें- 1800 करोड़ की जमीन 300 करोड़ में, अजित पवार के सिर चढ़ने वाला 'सबसे बड़ा घोटाला'
AAI ने शुक्रवार 7 नवंबर 2025 देर रात एक बयान में यात्रियों और एयरलाइनों को हुई असुविधा के लिए 'खेद' जताया. इस असुविधा पर एयर इंडिया ने भी खेद जताया. एयर इंडिया ने IGI एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम के बाद यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. इसमें एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में ATC सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे फ्लाइट में देरी हो रही है. ( इनपुट- IANS)
--आईएएनएस