Ajit Pawar Death CID Investigation: अजित पवार के निधन को लेकर CID की ओर से की जा रही जांच पर उनके भतीजे रोहित पवार ने सवाल उठाए हैं. रोहित का कहना है कि पूछताछ के लिए बुलाए गए VSR वेंचर्स के मालिक वीके सिंह को बचाया जा रहा है. वहीं उन्हें CID की ओर से VIP ट्रीटमेंट देने का भी आरोप लगाया?
Trending Photos
)
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बीते दिनों ( 28 फरवरी 2026) को बारामती विमान हादसे में निधन हो गया था. इस घटना को लेकर राज्य की आपराधिक जांच विभाग (CID) ने बीते दिन एविएशन कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों से पूछताछ की थी. अब इस पूछताछ को लेकर अजित पवार के भतीजे रोहित पवार का बयान सामने आया है. उन्होंने कई लोगों पर VSR वेंचर्स के मालिक वीके सिंह को बचाने का आरोप लगाया है.
अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुई से जुड़ी जांच को लेकर उनके भतीजे और NCP-SP के विधायक रोहित पवार ने कहा,' पिछली बार जब हम CID गए थे तो हमें बताया गया था कि AAIB की रिपोर्ट आने दीजिए उसके बाद ही FIR दर्ज की जाएगी. AIB की रिपोर्ट 5 दिन पहले आ गई है, इसलिए हम अब यहां FIR दर्ज करने का अनुरोध करने आए हैं. मुझे कुछ और जानकारी भी मिली है, जो मैंने अपने बयान के रूप में CID को दी है. हमें लगता है कि VSR के पीछे कई लोग हैं और वे वीके सिंह को बचाने की कोशिश कर रहे होंगे.'
रोहित पवार ने CID की ओर से विमान हादसे को लेकर की जा रही जांच पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. अनका आरोप है कि CID ने एयरलाइन कंपनी के मालिक वीके सिंह से पूछताछ के बदले उनकी मेहमाननवाजी की. उन्होंने लिखा,' AAIB की रिपोर्ट आने के बाद पिछली बैठक में CID ऑफिसर्स ने आश्वासन दिया था कि VSR कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, लेकिन रिपोर्ट आने के 8 दिन बाद भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. इसके अलावा कल पूछताछ के लिए आए वीके सिंह को पुलिस ने VIP ट्रीटमेंट दिया.'
#WATCH | Pune, Maharashtra | Over probe in Ajit Pawar plane crash, NCP SP MLA Rohit Pawar says, "The last time we visited CID, we were told that let the AIB report come and after that they would file the FIR. The AIB report came 5 days ago, so we came here now to request that… pic.twitter.com/z5gJoOa1kj
— ANI (@ANI) March 6, 2026
रोहित पवार ने आगे लिखा,' उनके सुरक्षा गार्ड को CID ऑफिस के अंदर AK47 राइफल ले जाने की अनुमति दी गई. इसलिए आज हमने CID ऑफिसर्स से दोबारा मुलाकात की और उनसे इस मामले पर चर्चा की, लेकिन आज भी अधिकारियों ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया और नया आश्वासन दिया कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. इससे हमारा सवाल उठता है कि क्या इसका अर्थ यह है कि वीके सिंह को जानबूझकर बचाया जा रहा है क्योंकि वह किसी का नाम ले सकते हैं और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं? लेकिन चाहे वे कितनी भी देरी करें या किसी को भी बचाने की कोशिश करें हम इस मामले को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे.'
AAIB चा रिपोर्ट आल्यानंतर VSR कंपनीविरोधात गुन्हा दाखल करण्याचं आश्वासन मागील भेटीच्यावेळी CID च्या अधिकाऱ्यांनी दिलं होतं, पण हा अहवाल येऊन आठ दिवस झाले तरी अद्याप गुन्हा दाखल करण्यात आलेला नाही. तसंच काल चौकशीसाठी आलेल्या व्ही. के. सिंग याला पोलिसांकडूनच VIP ट्रिटमेंट देण्यात… pic.twitter.com/S8cFPX70U8
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) March 6, 2026
बता दें कि अजित पवार के विमान हादसे में निधन को लेकर रोहित पवार ने 26 जनवरी 2026 को BNSS के सेक्शन 180 के तहत पुणे स्थित CID ऑफिस में अपना बयान पेश किया था. इस दौरान रोहित पवार ने अपने चचेरे भाई युगेंद्र पवार के साथ मिलकर VSR वेंचर्स और DGCA के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी. इसके लिए उन्होंने बारामती पुलिस से भी संपर्क किया था.