Amazon ने हटाए 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट, Corona Virus को लेकर किए थे झूठे दावे
Advertisement

Amazon ने हटाए 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट, Corona Virus को लेकर किए थे झूठे दावे

दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म को बीते हफ्ते भ्रामक हेल्थ प्रोडक्स को लेकर जांच का सामना करना पड़ा था.

प्रतीकात्मक तस्वीर.

न्यूयॉर्क: ऑनलाइन रीटेल कंपनी Amazon.com ने हाल के दिनों 10 लाख प्रोडक्ट्स को हटा दिया है. कंपनी का दावा है कि ये प्रोडक्ट्स कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर भ्रामक (इलाज या बचाव) दावे कर रहे थे. कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स को हटाने के अलावा थर्ड-पार्टी मर्चेंट्स के हजारों ऑफर्स को भी रद्द या सस्पेंड कर दिया है. इस मर्चेंट्स पर ग्राहकों से गलत कीमत वसूलने का आरोप था. 

  1. अमेजन डॉट कॉम ने 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट हटाए
  2. ये प्रोडक्ट कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक दावे कर रहे थे
  3. कुछ प्रोडक्ट ने कोरोना वायरस के इलाज का किया था दावा

दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म को बीते हफ्ते भ्रामक हेल्थ प्रोडक्स को लेकर जांच का सामना करना पड़ा था. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते हैंड सैनिटाइजर और मास्क की कीमतों में अचानक वृद्धि हो गई. जिसके खिलाफ इसी हफ्ते इटली ने जांच के आदेश दिए थे. आपको बता दें कि चीन और साउथ कोरिया के बाद इटली में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. यहां इस बीमारी के चलते 79 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2502 पॉजिटिव केस पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में इटली के 15 नागरिक कोरोना वायरस संक्रमित, ITBP के Isolation Camp में रखे गए

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते डॉक्टरों ने हैंड सैनिटाइजर और मास्क इस्तेमाल करने की सलाह दी है. ऐसे में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिटेलर्स डिमांड बढ़ते ही प्रोडक्ट्स के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर देते हैं. 

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया विश्व बैंक ने, देशों को देगी 12 अरब डॉलर

कंपनी के प्रवक्ता ने एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू में कहा कि ऐमेजॉन पर किसी प्रोडक्ट के लिए गलत कीमत वसूलने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा प्रोडक्ट्स के मूल्य निर्धारण को लेकर कंपनी की पॉलिसी लंबे समय से चली आ रही है. जिसमें कहा गया है कि हम उन मूल्य निर्धारण प्रथाओं को अनुमति नहीं देते हैं जो ग्राहकों से धोखाधड़ी करती हैं.

कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म की निगरानी आगे भी जारी रखी जाएगी. आपको बता दें कि फरवरी महीने में अन्य टेक कंपनियों के साथ अमेजन ने भी कैलिफोर्निया में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ बैठक की थी. बैठक में कोरोना वायरस के बारे में भ्रामकता फैलने से कैसे रोका जाए. 

कहां कितने मामल

चीन- 80,269 पॉजिटिव केस (2981 मौतें)
साउथ कोरिया- 5328 पॉजिटिव केस (34 मौतें)
इटली- 2502 पॉजिटिव केस (79 मौतें)
ईरान- 2336 पॉजिटिव केस (77 मौतें)
जापान- 293 पॉजिटिव केस (6 मौतें)
भारत- 25 पॉजिटिव केस
फ्रांस- 212 पॉजिटिव केस (4 मौतें)
जर्मनी- 203 पॉजिटिव केस
सिंगापुर- 110 पॉजिटिव केस
हांग कांग- 101 पॉजिटिव केस (2 मौतें)
स्पेन- 165 पॉजिटिव केस (1 मौतें)
अमेरिका- 118 पॉजिटिव केस (9 मौतें)
बहरीन- 49 पॉजिटिव केस
कुरवैत- 56 पॉजिटिव केस
थाइलैंड- 43 पॉजिटिव केस (1 मौत)
ताइवान- 42 पॉजिटिव (1 मौत)
यूके- 51 पॉजिटिव केस
ऑस्ट्रेलिया- 39 पॉजिटिव केस (1 मौत)
मलेशिया- 36 पॉजिटिव केस
कनाडा- 33 पॉजिटिव केस
स्विटजरलैंड- 58 पॉजिटिव केस
यूएई-27 पॉजिटिव केस
इराक- 32 पॉजिटिव केस
नॉर्वे- 33 पॉजिटिव केस
ऑस्ट्रिया- 24 पॉजिटिव केस
स्वीडन- 30 पॉजिटिव केस
मकाउ- 10 पॉजिटिव केस
इजराइय-12 पॉजिटिव केस
लेबनान-13 पॉजिटिव केस
नीदरलैंड्स- 23 पॉजिटिव केस
सेन मैरीनो- 10 पॉजिटिव केस (1 मौत)
क्रोएशिया- 9 पॉजिटिव केस
ग्रीस - 7 पॉजिटिव केस
एक्वाडोर- 7 पॉजिटिव केस
फिनलैंड- 7 पॉजिटिव केस
ओमान- 12 पॉजिटिव केस
मेक्सिको- 6 पॉजिटिव केस
डेनमार्क-10 पॉजिटिव केस
पाकिस्तान- 5 पॉजिटिव केस
फिनलैंड- 3 पॉजिटिव केस  (1 मौतें)
जॉर्जिया-3 पॉजिटिव केस
कतर-8 पॉजिटिव केस
रोमानिया-4 पॉजिटिव केस
रूस- 3 पॉजिटिव केस
ब्राजील-2 पॉजिटिव केस
इजिप्त-2 पॉजिटिव केस
अफगानिस्तान -1 पॉजिटिव केस
आयरलैंड- 2 पॉजिटिव केस
न्यूजीलैंड -2 पॉजिटिव केस
नाइजीरिया -1 पॉजिटिव केस
सउदी अरब- 1 पॉजिटिव केस 

(इनपुट- Reuters)

लाइव टीवी देखें

Trending news