अंडमान में नेवी का रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी, पहले चरण में 17 पर्यटक बचाए गए
Advertisement

अंडमान में नेवी का रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी, पहले चरण में 17 पर्यटक बचाए गए

नौसेना, तटरक्षक बल और केंद्र शासित प्रशासन ने शुक्रवार सुबह चक्रवात प्रभावित अंडमान के द्वीपों पर फंसे 1400 पर्यटकों को बचाने के लिए उच्च स्तर का एक साझा बचाव कार्य शुरू किया।

पोर्ट ब्लेयर : नौसेना, तटरक्षक बल और केंद्र शासित प्रशासन ने शुक्रवार सुबह चक्रवात प्रभावित अंडमान के द्वीपों पर फंसे 1400 पर्यटकों को बचाने के लिए उच्च स्तर का एक साझा बचाव कार्य शुरू किया।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मौसम साफ होने के बाद भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर हैवलॉक द्वीप पर उतरा और पहली बार में 17 पर्यटकों को वहां से वापस लेकर लौटा। अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बल के दो जहाजों सहित छह नौसैनिक पोत आज तड़के पोर्ट ब्लेयर से बचाव अभियान शुरू करने के लिए रवाना हुए। चक्रवात के कारण हैवलॉक और नील द्वीप पर फंसे हजारों पर्यटकों को बचाने के लिए आज चार दिन बाद धूप निकलने के बाद पूरे जोर-शोर से बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और प्रशासन उनकी जरूरतों का ध्यान रख रहा है।

पोर्ट ब्लेयर से 40 किमी दूर स्थित हैवलॉक और नील द्वीप अंडमान के लोकप्रिय पर्यटन केंद्र हैं जो चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दक्षिण अंडमान के उपायुक्त उदित प्रकाश राय ने कल कहा था कि होटलों में फंसे पर्यटकों से किराया न लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा उन्हें खाना और पानी भी मुफ्त में दिया जाएगा।

Trending news