Advertisement
trendingNow13098369

'क्या कोई CM ऐसा...', 'मियां' वाले बयान पर छिड़ी तकरार, ओवैसी ने हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए आरोप

Asaduddin Owaisi: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम सीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि क्या कोई मुख्यमंत्री ऐसा कह सकता है, अगर ऑटो-रिक्शा में कोई 'मिया' ड्राइवर है, और बिल पांच रुपये है, तो आप उसे चार रुपये देते हैं?

'क्या कोई CM ऐसा...', 'मियां' वाले बयान पर छिड़ी तकरार, ओवैसी ने हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए आरोप

Himanta Biswa Sarma: बीते दिन असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिम समुदाय पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उन्हें भारत में वोट देने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. इसके बजाय उन्हें पड़ोसी देश बांग्लादेश में वोट डालना चाहिए. जिसके बाद सियासी पारा हाई हो गया, अब इस बयान को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम सीएम को घेरते हुए मुस्लिम समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया है.

आप कितने छोटे हैं सीएम
ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा था कि क्या कोई मुख्यमंत्री ऐसा कह सकता है, अगर ऑटो-रिक्शा में कोई 'मिया' ड्राइवर है और बिल पांच रुपये है, तो आप उसे चार रुपये देते हैं? असम में, "मियां" का मतलब उन मुसलमानों से है जिन्हें अंग्रेज 150-200 साल पहले खेती करने और काम करने के लिए वहां लाए थे, वे भारत के नागरिक हैं, वे बंगाली बोलते हैं, असम के मुख्यमंत्री, आप कितने छोटे हैं?.

नहीं देना चाहते एक रुपया
BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने आगे कहा कि सरकार एक विकसित भारत बनाने, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और एक ग्लोबल सुपरपावर के रूप में उभरने की बात करती है, लेकिन वह "एक रुपया" देने में हिचकिचाती है. उन्होंने कहा, मैं BJP और भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आप एक डेवलप्ड इंडिया की बात करते हैं. आप कहते हैं कि हम तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएंगे, आप कहते हैं कि हम सुपरपावर बन जाएंगे, आपको चांद पर घर बनाना है लेकिन आप ऑटो के लिए एक रुपया भी नहीं देना चाहते.

Add Zee News as a Preferred Source

असम सीएम ने दिया था बयान
ओवैसी का यह कमेंट सरमा के 29 जनवरी के बयान के जवाब में आया, जिसमें असम के मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो लोग बांग्लादेश से आए हैं उन्हें मियां कहा जाना चाहिए और दावा किया कि यह शब्द उन्होंने खुद इस्तेमाल किया है. इसके अलावा कहा कि जो लोग बांग्लादेश से आए हैं वे खुद को 'मियां' कहते हैं. मैंने उन्हें यह नाम नहीं दिया, वे खुद ही खुद को यह कहते हैं.  (ANI)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Abhinaw Tripathi

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल...और पढ़ें

TAGS

Trending news