Advertisement
trendingNow12998346

8 दिसंबर को असम के आइकन को मिलेगा न्याय, जुबिन गर्ग की मौत पर CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

Zubeen Garg: असम के मशहूर गायक और अभिनेता जुबिन गर्ग की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि एसआईटी 8 दिसंबर को जांच रिपोर्ट दाखिल करेगी. उन्होंने कहा कि इसी दिन सच सामने आएगा और जुबिन गर्ग को न्याय मिलेगा.

 

X
X

Zubeen Garg Death Case: असम के जाने-माने गायक और अभिनेता जुबिन गर्ग की अचानक मौत ने पूरे राज्य को झकझोर के रख दिया था. अब इस मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बताया कि जुबिन गर्ग की मौत से जुड़ी जांच रिपोर्ट 8 दिसंबर को दाखिल की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के माध्यम से सच जनता के सामने आएगा. पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम के सांस्कृतिक आइकन जुबीन गर्ग को 8 दिसंबर को न्याय मिलेगा. विशेष जांच दल (SIT) इस दिन चार्जशीट रिपोर्ट जमा करेगी, जिसमें जुबीन गर्ग और उनकी मौत से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे. सीएम ने उन लोगों को भी सीधे चुनौती दी, जिन्होंने एसआईटी की क्षमता पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सबको यह समझ में आ जाएगा कि जो कहा जाता है, उसे पूरा किया जाता है.

'रोई रोई बिनाले' 31 अक्टूबर को हुई थी रिलीज

इससे पहले असम सरकार ने पुलिस को निर्देश दिया है कि जो लोग पायरेसी के जरिए 'रोई रोई बिनाले' फिल्म को ऑनलाइन अपलोड और डाउनलोड कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. गौरतलब है कि 'रोई रोई बिनाले' जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म थी. यह फिल्म 31 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी, लेकिन इसे बिना अनुमति के ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है. इस पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया और जनता से अपील की कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों. अगर किसी को पायरेसी की जानकारी हो, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करे. जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में स्विमिंग के दौरान स्कूबा डाइविंग करने के वक्त मौत हो गई थी. उनकी मौत की जांच एसआईटी और सीआईडी मिलकर कर रही है. बता दें कि जुबीन गर्ग के गाने और अभिनय हमेशा लोगों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं. उनके निधन ने न केवल उनके परिवार और करीबी दोस्तों को बल्कि पूरे असम और उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचाया.

Add Zee News as a Preferred Source

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shashank Shekhar Mishra

ज़ी न्यूज में बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करते हैं. पत्रकारिता में 5 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत, जागरण...और पढ़ें

TAGS

Trending news