असम में उग्रवादियों के हमलों में लगभग 50 लोगों की मौत, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज घटनास्थल का दौरा करेंगे
Advertisement

असम में उग्रवादियों के हमलों में लगभग 50 लोगों की मौत, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज घटनास्थल का दौरा करेंगे

असम में उग्रवादियों ने लगभग 50 लोगों की हत्या कर दी गई है। मरने वालों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। अरुणाचल से लगे राज्य के शोणितपुर और कोकराझार में हुई ये हत्याएं अलग-अलग मामलों में की गई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज घटनास्थल का दौरा करने असम जाएंगे।

असम में उग्रवादियों के हमलों में लगभग 50 लोगों की मौत,  गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज घटनास्थल का दौरा करेंगे

गुवाहाटी: असम में उग्रवादियों ने लगभग 50 लोगों की हत्या कर दी गई है। मरने वालों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। अरुणाचल से लगे राज्य के शोणितपुर और कोकराझार में हुई ये हत्याएं अलग-अलग मामलों में की गई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज घटनास्थल का दौरा करने असम जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए लोग आदिवासी हैं और हत्याएं एके-49 से की गई हैं। सबसे बड़ा हमला सिमांगपारा में हुआ है, जो अरुणाचल से लगा एक आदिवासी इलाका है। सुरक्षा बलों के मुताबिक, बीते कई महीनों से एनडीएफबी (एस) के उग्रवादियों के खिलाफ मुहिम जारी थी। लिहाजा ये बदले की कार्रवाई हो सकती है। घटना के बाद से राज्य के इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद चार थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

केंद्र अतिरिक्त पैरा मिलिट्री फोर्स भेजेगा और गृहमंत्री ने कहा है कि हम पूरे मामले में नजर रख रहे हैं। राज्य से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा करते हुए इसे कायराना कृत्य बताया। मोदी ने ट्वीट किया, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मारे गए लोगों के परिवारों के साथ हैं। मोदी ने कहा कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। उन्होंने कहा कि सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। सिंह ने कहा कि किसी भी कारण से बेकसूर लोगों की हत्या को कभी भी जायज नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने ट्वीट किया केंद्र हालात पर नजर रख रहा है और घटनास्थल के लिए अर्धसैन्य बलों को रवाना किया गया है। सिंह ने कहा कि उन्होंने गोगोई से बात की जिन्होंने हालात के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र राज्य को सभी सहायता मुहैया कराएगा। सोनितपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) संयुक्ता पराशर ने कहा कि सोनितपुर हमले में मारे गए लोग आदिवासी बताए जाते हैं।
 
घटनास्थल असम और अरुणाचल प्रदेश अंतर-राज्यीय सीमा के बहुत नजदीक है। सोनितपुर जिले के उपायुक्त ललित गोगोई ने बताया, ढेकियाजुली, तेलामारा, रांगापाड़ा और विश्वनाथ चरियाली थाना क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।

 

Trending news