Advertisement
trendingNow13070193

बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पर पुलिस के सामने हमला, धरने पर बैठे; इलाके में तनाव

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला हुआ है. अधिकारी ने यह आरोप लगाया है कि पुरलिया से लौटते समय पश्चिम बंगाल पुलिस के सामने टीएमसी से जुड़े गुंडों ने उनपर बुरी तरह से हमला किया.

बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पर पुलिस के सामने हमला, धरने पर बैठे; इलाके में तनाव

Attack on Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला हुआ है. अधिकारी ने यह आरोप लगाया है कि पुरलिया से लौटते समय पश्चिम बंगाल पुलिस के सामने टीएमसी से जुड़े गुंडों ने उनपर बुरी तरह से हमला किया. अधिकारी ने अपने साथ सामने आए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा, 'आज रात लगभग 8:20 बजे, जब मैं पुरुलिया से लौट रहा था, चंद्रकोना रोड, पश्चिम मेदिनीपुर ज़िले में, मुझ पर TMC के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया. ममता बनर्जी सरकार की हिंसा और बिना सज़ा के कल्चर से हिम्मत पाकर, इन कायरों ने ममता पुलिस की मौजूदगी में मुझ पर हमला किया. कानून के रखवाले मूक दर्शक बनकर खड़े रहे.'

विपक्ष की हर आवाज पर हमला: अधिकारी

अधिकारी ने कहा, 'यह सिर्फ़ मुझ पर हमला नहीं है; यह पश्चिम बंगाल में विपक्ष की हर आवाज़ पर हमला है. TMC के अंदर की बेचैनी दिख रही है. वे लोग गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि वे लोगों के बढ़ते गुस्से का सामना नहीं कर सकते. मैं अभी चंद्रकोना पुलिस स्टेशन के अंदर धरने पर बैठा हूं. तुरंत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहा हूं. बंगाल के लोग इस कानूनविहीन तानाशाही से बेहतर के हकदार हैं. जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, मैं पीछे नहीं हटूंगा'.

Add Zee News as a Preferred Source

पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

आपको बताते चलें कि इसी साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. हालांकि अभीतक चुनावी कार्यक्रम का ऐलान नहीं हुआ है. उसके पहले से ही बीजेपी और टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच वाकयुद्ध और झड़प का दौर तेज हो गया है.

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी बात दोहराते हुए ये भी कहा कि करीब 12-15 लोगों ने उनकी कार पर हमला किया. शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि हमलावरों के पास पेट्रोल और डीजल था. अधिकारी ने इस हमले को लेकर टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हमला टीएमसी के गुंडों ने किया है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news