निर्भया पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ब्रिटेन में बीबीसी पर प्रसारण आज
Advertisement

निर्भया पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ब्रिटेन में बीबीसी पर प्रसारण आज

भारत सरकार 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्म कांड पर आधारित विवादित डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित नहीं करने पर जोर दे रही है, लेकिन बीबीसी ने इसे तय समय से पहले आज रात ही प्रसारित करने का फैसला करते हुए कहा कि फिल्म में इस मुद्दे को जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है।

लंदन : भारत सरकार 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्म कांड पर आधारित विवादित डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित नहीं करने पर जोर दे रही है, लेकिन बीबीसी ने इसे तय समय से पहले आज रात ही प्रसारित करने का फैसला करते हुए कहा कि फिल्म में इस मुद्दे को जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है।

पहले बीबीसी ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण करने का फैसला किया था, लेकिन भारत में इस मसले पर उठे विवाद के बीच उसने इसका प्रसारण पहले ही करने का फैसला किया। बीबीसी ने कहा है इससे दर्शकों को जल्द से जल्द यह प्रभावशाली वृत्तचित्र देखने का अवसर मिलेगा।

बीबीसी ने यहां एक वक्तव्य में कहा कि डॉक्यूमेंट्री ‘स्टोरीविले-इंडियाज डॉटर’ का प्रसारण ब्रिटेन में बीबीसी फोर पर आज रात स्थानीय समयानुसार 10 बजे और भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3.30 बजे किया जाएगा।

इसमें कहा गया है, ‘पीड़िता के माता-पिता के पूरे सहयोग से बनाई गयी यह डॉक्यूमेंट्री एक जघन्य अपराध के अंदर के सच को उजागर करती है जिससे पूरी दुनिया दहल गयी थी और भारत में महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुए थे।’ बयान में कहा गया है कि फिल्म में इस विषय को ‘जिम्मेदारी के साथ’ दिखाया गया है और बीबीसी के संपादकीय दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है।

Trending news