Advertisement
trendingNow13005939

बेंगलुरु में मंदिर के बाहर से गायब हुए 16000 रुपये के जूते, इंजीनियर बोला- बस 5 मिनट रखे थे और...

Man File FIR For Shoe Theft In Temple: बेंगलुरु में एक शख्स के महंगे ब्रांड के कीमती जूते चोरी होने पर वह पुलिस स्टेशन पहुंच गया. शख्स के जूते मंदिर में गायब हुए थे. 

 

बेंगलुरु में मंदिर के बाहर से गायब हुए 16000 रुपये के जूते, इंजीनियर बोला- बस 5 मिनट रखे थे और...

Shoe Theft In Temple : बेंगलुरु में एक अनोका मामला देखने को मिला है. यहां के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए नियमित मंदिर के दर्शन करना महंगा पड़ गया. शख्स दक्षिण बेंगलुरू के बनशंकरी तृतीय चरण स्थित श्री गणेश मंदिर गया था और वहां जो हुआ उसके बाद उसे पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा. बता दें कि शख्स के मंदिर के बाहर से 16,000 रुपये की कीमत के जूते चोरी हो गए थे. इसको लेकर वह पुलिस थाने पहुंचे और FIR दर्ज करवाई. 

जूते चोरी पर पहुंचा थाने 

पुलिस ने शुरुआत में जूते चोरी के मामले में FIR दर्ज करने में आनाकानी की. ऐसे में इंजीनियर ने जोर देकर पुलिस पर दबाव डाला. उसका दावा था कि मंदिरों के बाहर यह एक सामान्य घटना है, जो अक्सर देखी जाती हैं. गिरिनगर निवासी इस शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने 6 महीने पहले ही अपने ये जूते खरीदे थे और 6 नवंबर 2025 की शाम 7 बजकर 20 मिनट पर वह चोरी हो गए. शिकायतकर्ता अपने ब्रांडेड जूते पहनकर मोटरसाइकिल से मंदिर गया था. उसने अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दी और अपने जूते मंदिर के सामने छोड़ दिए जहां दूसरे श्रद्धालुओं ने भी अपने जूते छोड़े थे. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में धमाके का मना रहे थे जश्न, असम पुलिस ने 21 को किया गिरफ्तार; सीएम सरमा ने दी चेतावनी 

Add Zee News as a Preferred Source

 

मंदिर में आए दिन होती है जूता चोरी 

शिकायतकर्ता इंजीनिर के मुताबिक मंदिर में 5 मिनट की पूजा-अर्चना के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकला तो उसने देखा कि उसके जूते गायब हैं. इसको लेकर शख्स ने मंदिर प्रबंधन और पुजारी से संपर्क किया. 'TOI' की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने कहा,' मुझे पता चला कि मंदिर में यह एक आम समस्या है. चोरों ने पुजारी को भी नहीं बख्शा. उनकी चप्पलें पहले भी 2 बार चोरी हो चुकी हैं. कई श्रद्धालुओं ने भी अपने जूते खोने की घटनाएं बताई हैं, लेकिन किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई.' शख्स ने कहा,' मैं ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहता था.' 

ये भी पढ़ें- 'SIR नहीं इस वजह से हुई NDA की जीत...,' बिहार चुनाव में किस पर निशाना साध रहे शरद पवार?   

 

जूता चोरी कर शराब पीते हैं चोर 

मंदिर के एंट्री गेट पर लगे CCTV कैमरे में चोर को श्रद्धालु बनकर नंगे पैर चलते हुए और शिकायतकर्ता के जूते लेकर जाते हुए देखा गया. बताया जा रहा है पिछ कुछ दिनों में कई जूते चोर पकड़े गए हैं. वे चोरी किए गए जूते आमतौर पर 20 से 50 रुपये में बेचकर शराब खरीदते थे. शिकायतकर्ता ने कहा,' अगर छोटी चोरियों को नजरअंदाज किया जाएगा तो वही व्यक्ति बड़े अपराध कर सकता है, इसलिए उसे सबक सिखाया जाना चाहिए और सुधारा जाना चाहिए.' एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि BNS धारा 303 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज भी इकट्ठा कर लिया गया है. चोर को पकड़ने का प्रयास जारी है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news