Rahul Gandhi on Bihar Election 2025: महागठबंधन में आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस को महज 6 सीटें मिली हैं. इस करारी हार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आया है. राहुल ने कहा, 'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया.
Trending Photos
)
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में ऐसे नतीजों की ना तो एनडीए को उम्मीद थी और ना ही महागठबंधन को. लेकिन जैसे-जैसे सूरज आसमान में चढ़ रहा था. वैसे-वैसे आरजेडी गठबंधन की सीटें घटती जा रही थीं. दोपहर होते-होते पूरी तस्वीर साफ हो चुकी थी. एनडीए गठबंधन ने जहां डबल सेंचुरी मार दी. वहीं आरजेडी गठबंधन 35 सीटों में सिमट गया.
इस बीच महागठबंधन में आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस को महज 6 सीटें मिली हैं. इस करारी हार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आया है. राहुल ने कहा, 'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया. बिहार का यह नतीजा वाकई चौंकाने वाला है. हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था.
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है. कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे.
मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसको लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर से लेकर मुमताज पटेल तक सभी ने चुनावी नतीजों पर गहरी चिंता जताई है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी कहा कि बिहार चुनाव में जीत साफ तौर से एनडीए के पक्ष में है. उन्होंने इसे बेहद निराशाजनक बताया और कहा कि अगर यही आखिरी नतीजा रहा, तो पार्टी को गंभीर आत्ममंथन करना होगा.
'अब देखना होगा क्या गलत हुआ'
उन्होंने कहा कि केवल बैठकर सोचने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह देखना होगा कि रणनीति, संदेश या संगठनात्मक स्तर पर क्या गलत हुआ. कांग्रेस नेता कृपानंद पाठक ने कहा कि राज्य में जिम्मेदार लोगों ने सही जानकारी नहीं पहुंचाई. उन्होंने बताया कि सही लोगों की जानकारी इकट्ठा नहीं हुई और जरूरी बातें उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंची. उनका कहना है कि चाहे यह गलती हो या किसी की लापरवाही, इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है? लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जरूरी मामलों की सही जानकारी नहीं पहुंची.
अब अधिकारियों को इस पर ध्यान देना ही पड़ेगा, नहीं तो इससे गंभीर संकट पैदा हो सकता है. कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कहा कि ये पार्टी की संगठनात्मक कमजोरी को दर्शाता है. उनका कहना है कि किसी भी चुनाव में पार्टी की जीत का आधार उसकी संगठनात्मक शक्ति होती है. अगर संगठन कमजोर हो और प्रभावी तरीके से काम न करे तो परिणाम प्रभावित होता है.