Advertisement
trendingNow13004009

Bihar Election Result 2025: 'पुराना MY तुष्टिकरण खत्म, बिहार ने नया MY मॉडल चुना', कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

Celebration in BJP Office: दिल्ली में बीजेपी के हेडक्वार्टर पर कार्यकर्ता इकट्ठा हो रहे हैं. जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता बीजेपी कार्यालय पहुंच चुके हैं. कार्यकर्ताओं में बिहार की जीत का उत्साह झलक रहा है. वहां जश्न के जैसा माहौल बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Bihar Election Result 2025: 'पुराना MY तुष्टिकरण खत्म, बिहार ने नया MY मॉडल चुना', कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

Bihar Election Result 2025: भारत के निर्वाचन आयोग यानि कि ECI ने बिहार विधानसभा चुनाव में हुई वोटिंग की गिनती में अब अंतिम नतीजों का ऐलान शुरू कर दिया है. एनडीए बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से लगभग 200 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है. ऐसे में दिल्ली में बीजेपी के हेडक्वार्टर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता बीजेपी कार्यालय पहुंच चुके हैं. कार्यकर्ताओं में बिहार की जीत का उत्साह झलक रहा है. वहां जश्न के जैसा माहौल बन चुका है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं. कार से उतरते ही पीएम मोदी ने गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं को बिहार की जीत का अभिनंदन किया. गमछा बिहार की अस्मिता का प्रतीक है.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP मुख्यालय पहुंच चुके हैं और उन्होंने अपना गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया. पीएम मोदी के बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया. पूरे बीजेपी दफ्तर में मोदी, मोदी, मोदी, मोदी जिंदाबाद, एनडीए जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे. बिहार में NDA की सुनामी के बाद कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ पीएम मोदी के संबोधन का इंतजार करते हुए दिखाई दिए. पीएम मोदी के संबोधन का पूरे परिसर को बेसब्री से इंतजार है. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी बिहार में ऐतिहासिक जीत पर देश को बड़ा संदेश देंगे.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिहार में गर्दा उड़ा दियाः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर देशभर के नागरिकों और बीजेपी परिवार को अभिनंदन किया. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार ने इस बार ऐसा गर्दा उड़ाया है कि पूरे देश में चर्चा हो रही है. पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज बिहार के हर घर में मखाना की खीर बनना तय है. क्योंकि यह जीत सिर्फ राजनीतिक नहीं, जनता के विश्वास की सबसे बड़ी मिसाल है.

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम मोदी ने बताया क्या है 'MY फार्मूला'?
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी दलों की तरफ बिहार की जनता को नमन करता हूं. आज मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं. एक पुरानी कहावत है- लोहा लोहे को काटता है. बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY फार्मूला बनाया, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक नया MY फार्मूला दिया है- यह है महिला और यूथ.

बिहार में अब नहीं लौटेगी कट्टा सरकारः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी पार्टी कोई आपत्ति नहीं जताती थी. हालांकि, कांग्रेस को जरूर इससे बेचैनी होने लगती थी. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं आज फिर से कह रहा हूं कि अब बिहार में कभी कट्टा सरकार नहीं लौटेगी. विकसित बिहार के लिए यहां के लोगों ने वोटिंग की. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था. बिहार की जनता ने मेरे आग्रह को माना और सारे रिकॉर्ड टूट गए.

‘बिहार ने इतिहास बदला, जंगलराज से निकलकर...’- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अदभुत और शानदार काम किया है. पीएम मोदी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और ओडिशा के उपचुनाव में भी बीजेपी की जीत तय है. ये भारतीय लोकतंत्र और चुनाव आयोग की जीत है. पीएम ने आगे कहा कि बिहार का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि बिहार वही राज्य था जहां कभी नक्सलवाद और माओवाद से प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक मतदान खत्म हो जाता था. ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी, लेकिन इस बार बिहार में उत्सव जैसा मतदान हुआ.

जंगल राज के समय में सरेआम वोटिंग के बक्से लूट लिए जाते थेः पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कभी बिहार में जब जंगलराज के होता था तब वहां पर चुनाव की मतपेटियां सरेआम लूटी जाती थीं, सैकड़ों जगहों पर रिपोलिंग होती थी. साल 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ हजार बूथों पर रिपोलिंग हुई थी. मोदी ने कहा कि अब बिहार बदल चुका है. लोग अपनी पसंद से, निर्भीक होकर वोट डालते हैं और यह बदलाव बिहार के बेहतर भविष्य की गारंटी है.

बिहार के युवाओं ने SIR को  गंभीरता से लिया
पीएम मोदी ने आगे कहा कि बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है. अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, 'मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR) को बहुत गंभीरता से लेता है. बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है. अब हर सियासी दल का दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें और शत प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके.

बिहार ने देश को लोकतंत्र की जननी होने का गर्व दिया
बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है. उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है. बिहार ने फिर दिखाया है, 'झूठ हारता है जनविश्वास जीतता है'. बिहार ने डंके की चोट पर ​कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी.

एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि अब बिहार की महान भूमि पर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होगी. आज की ये जीत बिहार के उन बहनों, बेटियों की है, जिन्होंने आरजेडी के राज में जंगलराज का आतंक झेला है. ये जीत, बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया. 

आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास का हिस्सा बन चुकेः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज का ये परिणाम वंशवाद की सियासत के खिलाफ, विकासवाद की सियासत के लिए नया जनादेश है. उन्होंने आगे कहा कि लाल गलियारे का दौर और आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं. आज बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, और यह प्रगति अजेय है. ये नतीजे उन आलोचकों को करारा जवाब हैं जो कभी बिहार में विकास के विचार का विरोध करते थे. उन लोगों को जो बेशर्मी से दावा करते थे कि बिहार को एक्सप्रेसवे या हाईवे की ज़रूरत नहीं है. उन लोगों को जो तर्क देते थे कि बिहार को उद्योगों की जरूरत नहीं है.

 

पीएम मोदी के अभिनंदन में जेपी नड्डा ने बीजेपी HQ से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फूलों की माला पहनाकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया. पार्टी चीफ जेपी नड्डा ने कहा क‍ि यह विकास बनाम जंगल राज का चुनाव था… और लोगों ने विकास को जनादेश दिया.

'बिहार में जंगलराज की नो एंट्री'- जेपी नड्डा
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति, प्रो-एक्टिव गवर्नमेाट और डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर आशीर्वाद दिया है. विकास के रोडमैप ने बिहार की धरती पर जंगलराज को नो एंट्री का स्पष्ट संदेश दे दिया है.

यह भी पढ़ेंः एकमुश्त पैसा, महिलाओं की Tsunami, गठबंधन का ओवर कॉन्फिडेंस, मारक नहीं बने मुद्दे

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Ravindra Singh

देश-विदेश की खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर पैनी नजर, एक दशक से भी ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय.

...और पढ़ें

TAGS

Trending news