बिहार में 16 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 25 लोग, 75 मवेशियों की गई जान
Advertisement

बिहार में 16 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 25 लोग, 75 मवेशियों की गई जान

बिहार में बाढ़ का बल कम नहीं होता दिख रहा है. बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं. लाखों की आबादी बिहार में बाढ़ से त्रस्त है.

बिहार में 16 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 25 लोग, 75 मवेशियों की गई जान.

पटना: बिहार में बाढ़ का बल कम नहीं होता दिख रहा है. बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं. लाखों की आबादी बिहार में बाढ़ से त्रस्त है. सरकारी मदद के बावजूद उस स्तर की क्षतिपूर्ति नहीं होती दिख रही है.

बिहार में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा में बाढ़ की पानी घुस गया है. बिहार में 130 प्रखंड में में बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है. 

बिहार के कुल 1310 पंचायत के 81 लाख 18 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकार ने 5 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. राहत शिविरों की संख्या 10 है जिसमें 12 हजार 573 लोग शरण ली है. 

बाढ़ प्रभावितों को खाना खिलाने के लिए 782 समुदायिक किचेन केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिसमें 6 लाख 48 हजार से अधिक लोग भोजन कर रहे हैं. बाढ़ में डूबने से 25 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 75 मवेशी की भी जान गई है. राहत बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसपीआरएफ की 33 टुकड़िया लगी हुई हैं.