झारखंड में मिले कोरोना के 517 नए मरीज, अब तक ठीक हुए 17320 लोग
Advertisement

झारखंड में मिले कोरोना के 517 नए मरीज, अब तक ठीक हुए 17320 लोग

गुरुवार को कोरोना के राज्य में 517 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 26938 हो गई है. वहीं, 754 लोगों के ठीक होने की सूचना मिली है. 

गुरुवार को कोरोना के राज्य में 517 नए मरीज मिले हैं. (फाइल फोटो)

रांची: झारखंड में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. गुरुवार को कोरोना के राज्य में 517 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 26938 हो गई है. वहीं, 754 लोगों के ठीक होने की सूचना मिली है. अब तक राज्य में 17320 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और 286 लोगों की मौत हो गई है. 

झारखंड में फिलहाल एक्टिव केस 9332 हैं. रांची में 5323 में 2703 , बोकारो में 734 में 549, हजारीबाग में 1207 में 873, धनबाद में 1916 में 1463, गिरिडीह में 1224 में 1064, सिमडेगा में 827 में 647, कोडरमा में 918 में 667, देवघर में 981 में 831, पलामू में 1267 में 867, गढ़वा में 794 में 699, गोड्डा में 669 में 606, जामताड़ा में 214 में 159, दुमका में 283 में 172, पूर्वी सिंहभूम में 4623 में 2137 लोग ठीक हुए हैं.

लातेहार में 646 में 430, लोहरदगा में 431 में 307, रामगढ़ में 872 में 550, पश्चिमी सिंहभूम 836 में 625, गुमला में 632 में 394, सरायकेला में 682 में 353, चतरा में 486 में 358, पाकुड़ में 393 में 307, खूंटी में 503 में 297, साहेबगंज में 479 में 267 लोग ठीक हुए हैं. 

राज्य में रांची जिले में भले ही संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक हो, लेकिन संक्रमितों की मौत के मामले में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे बना हुआ है. झारखंड सरकार द्वारा जारी बुलेटिन पर गौर करें तो राज्य के रांची जिले में जहां अब तक कुल 5323 मरीज सामने आए हैं, वहीं रांची में अब तक 53 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. इधर, पूर्वी सिंहभूम में अब तक संक्रमितों संख्या 4623है जबकि यहां 118 संक्रमितों की मौत हो चुकी है.