UP के आगरा में भीषण सड़क हादसा, बिहार के 7 और झारखंड के 2 लोगों की मौत
Advertisement

UP के आगरा में भीषण सड़क हादसा, बिहार के 7 और झारखंड के 2 लोगों की मौत

Agra Road Accident: मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुंरत निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भेजवाया जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह हादसा थाना एत्माद्दौला के मंडी समिति के पास हुआ. 

आगरा में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत.

Agra: Agra Accident उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक स्कार्पियो कार ट्रक में जा घुसी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई.  जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो गए. स्कार्पियो में कुल 12 लोग सवार थे. इधर, घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी. 

ये भी पढे़ंः पटना: घटना के 72 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली, विपक्ष सरकार पर उठा रहा सवाल

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुंरत निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भेजवाया जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह हादसा थाना एत्माद्दौला के मंडी समिति के पास हुआ. आगर एसएसपी के पीआरओ ने खबर की पुष्टि की है.

ये भी पढे़ंः Rail Accident: Janaki Express Train-JCB मशीन में जबरदस्त टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल 

 इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 7 बिहार और 2 झारखंड के निवासी हैं. मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है-

  • गुड्डू कुमार, पिता शिवनंदन दास, फुलवरिया, थाना डुमरिया, गया, बिहार 
  • विकास कुमार, पिता बसंत कुइयां, देवरिया, कोठी थाना गया, बिहार 
  • नागेंद्र, पिता कृष्ण यादव, फुलवरिया, डुमरिया थाना, गया बिहार 
  • सुरेंद्र, पिता बिगन कुईया, फुलवरिया, डुमरिया थाना 
  • राजेश, फुलवरिया, डुमरिया थाना 
  • अमन, फुलवरिया, डुमरिया थाना 
  • विपिन, फुलवरिया, डुमरिया थाना 
  • बब्लू प्रजापति, पिता ब्रह्मदेव प्रजापति, बड़ी बीघा, चतरा, झारखंड 
  • उपेन्द्र पासवान, डुमरी थाना, हंटरगंज झारखंड 

        घायलों की पहचान 

  • छोटू कुमार, पिता बिगन कुईया, फुलवरिया, डुमरिया थाना 
  • सुजीत कुमार, बिकोपुर, कोठी थाना 
  • सूरजदेव प्रजापति, पिता चंद्रदेव, बड़ी बीघा, चतरा, झारखंड

(इनपुट-शोभित चौधरी)