)
Banka News: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोल बुजुर्ग गांव में देर रात दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई. जहां एक सनकी पति ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी की अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध होने के संदेह में गड़ासा से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतका खुर्द कोल निवासी अनील राम की 55 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी है.
मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात्री मृतका के बेटे अपने-अपने घर में सोये हुए थे, तभी दूसरे कमरे से मृतका की चिल्लाने का आवाज आई, जिसे सुनकर महिला के बेटे भागकर उस कमरे में पहुंचे, वहां पहुंचने पर उसने देखा कि अनील राम खुन से सना गड़ासा लेकर भाग रहा है. आनन-फानन में महिला के परिजन जख्मी अवस्था में महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर दिवाकर सिंह ने महिला की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की सुचना पर मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया.
मामले की सूचना अस्पताल कर्मियों ने थाने में दिया. करीब आठ से दस घंटे के बाद अमरपुर थाने से दारोगा मुकेश कुमार, दारोगा संजय कुमार गुप्ता पुलिस बलों के साथ अस्पताल परिसर पहुंच कर मृतक के परिजनो के बयान को कलमवद्ध कर शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. उधर दूसरी तरफ घटना के बाद मृतका के मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गई है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति अनिल राम कलकत्ता में रहते थे. एक साल पूर्व वह अपने गांव खुर्दकोल आया था.
विगत दो महीने से मृतका का पति अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था. उन्हें अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. मृतका को चार पुत्र एवं एक पुत्री है, जिसमें दो पुत्र का विवाह हो चुका है. घटना से मृतका के मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गई है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले की सघनता से जांच की जा रही है. फिलहाल मृतका के परिजनों के बयान को कलमवद्ध कर पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इनपुट- बीरेंद्र कुमार सिन्हा
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!