Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर, 2025 को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी. इसके लिए भारतीय चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. वोटिंग के लिए सारा सामान पोलिंग बूथ पर पहुंचाया गया है.
)
स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत बिहार चुनाव के पहले चरण में शामिल 18 जिलों में मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. कुल 30 मोबाइल वीडियो वैन (चालक, परिचालक और उद्घोषक सहित) चुनाव जागरूकता संदेश प्रसारित करेंगी.
)
ये वैन भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग की तरफ से तैयार किए गए स्वीप आइकनों के कई वीडियो और संदेश प्रदर्शित करेंगी, जिनमें चुनावी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
)
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिले के बॉसी प्रखंड में मानव श्रृंखला के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया गया. वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार.
)
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर, 2025 को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी. इसके लिए भारतीय चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. वोटिंग के लिए सारा सामान पोलिंग बूथ पर पहुंचाया गया है.
)
वहीं, दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर, 2025 को होगी. इसके बाद 14 नवंबर, 2025 को मतदान के परिणाम आएंगे, जिसके बाद बिहार में सरकार का गठन होगा.
ट्रेन्डिंग फोटोज़