बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप, शहर हुआ टापू में तब्दील, लोग पलायन करने पर मजबूर

Edited ByRupak Mishra
Published: Aug 07, 2025, 01:51 PM IST|Updated: Aug 07, 2025, 03:46 PM IST

बेगूसराय जिला में गंगा के जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. जहां गंगा के पानी घरों में प्रवेश कर जाने से लोगों की काफी परेशानियां बढ़ने लगी है.

Begusarai Flood News: बेगूसराय जिला में गंगा के जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. जहां गंगा के पानी घरों में प्रवेश कर जाने से लोगों की काफी परेशानियां बढ़ने लगी है. ऐसे में गंगा का पानी घर में आ जाने से लोग अब ऊंचे ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर है लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर है. पिछले एक सप्ताह पहले  से गंगा का पानी इस इलाके में प्रवेश कर चुका है.