Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2985372
Zee Bihar JharkhandPhotosराहुल गांधी ने बेगूसराय में मछुआरों के साथ बैठकर सुनी उनकी तकलीफें, मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूदे
photoDetails0hindi

राहुल गांधी ने बेगूसराय में मछुआरों के साथ बैठकर सुनी उनकी तकलीफें, मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूदे

राहुल गांधी ने बिहार के बेगूसराय में चुनावी जनसभा के बाद मछुआरा समुदाय के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया. उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और गठबंधन की सरकार बनने पर आर्थिक सहायता, बीमा योजना और तालाबों के पुनरुद्धार का वादा किया. उन्होंने भाजपा-जदयू सरकार पर युवाओं को अवसर न देने का आरोप लगाया और शिक्षा सुधार का भरोसा दिया.

बेगूसराय में राहुल गांधी की जनसभा के बाद मछली पकड़ने पहुंचे

1/6
बेगूसराय में राहुल गांधी की जनसभा के बाद मछली पकड़ने पहुंचे

रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद स्थानीय तालाब पर पहुंचे. यहां उन्होंने मछली पकड़ने की कोशिश की और मछुआरा समुदाय के लोगों से खुलकर बातचीत की. इस दौरान उनके साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी भी मौजूद थे.

मछुआरों से संवाद

2/6
मछुआरों से संवाद

राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय से सीधे बात की और उनकी दिक्कतों को समझा. उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर मछुआरा परिवारों को हर साल बाढ़ के दौरान 5,000 रुपए की सहायता दी जाएगी. साथ ही मत्स्य बीमा योजना लागू की जाएगी और नदियों व तालाबों का पुनरुद्धार कराया जाएगा ताकि इस पेशे से जुड़े लोगों की आजीविका सुरक्षित रहे.

सरकारों पर राहुल गांधी का हमला

3/6
सरकारों पर राहुल गांधी का हमला

जनसभा में राहुल गांधी ने राज्य की नीतीश कुमार सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग विदेशों में जाकर अपना नाम रोशन करते हैं, लेकिन अपने ही राज्य में उन्हें सम्मान और अवसर नहीं मिलते. उन्होंने कहा कि इसके पीछे सत्तारूढ़ सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं.

‘बिहार के लोग अगर मौका पाएं तो बना देंगे दुबई’- राहुल गांधी

4/6
‘बिहार के लोग अगर मौका पाएं तो बना देंगे दुबई’- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर मेहनत करते हैं और वहां के विकास में योगदान देते हैं. अगर इन्हें अपने राज्य में मौका मिले तो यह लोग बिहार को भी दुबई जैसा राज्य बना देंगे. लेकिन भाजपा-जदयू की सरकार ने बिहार के युवाओं को कभी अवसर ही नहीं दिया.”

नालंदा विश्वविद्यालय और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला

5/6
नालंदा विश्वविद्यालय और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार का जो काम शुरू किया था, उसे मौजूदा सरकार ने ठप कर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है, जिससे बिहार के युवाओं का भविष्य खतरे में है.

महागठबंधन की जीत पर शिक्षा सुधार का वादा

6/6
महागठबंधन की जीत पर शिक्षा सुधार का वादा

राहुल गांधी ने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम ऐसा विश्वविद्यालय बनाएंगे, जहां दुनिया भर से छात्र पढ़ने आएंगे. हमारी सरकार का फोकस छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार देने पर होगा.” उन्होंने बताया कि महागठबंधन ने अति पिछड़े वर्गों के लिए एक विशेष घोषणा पत्र तैयार किया है. इसे सरकार बनने के बाद पूरी तरह लागू किया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार सबको साथ लेकर चलेगी और किसी को पीछे नहीं छोड़ेगी.