Begusarai Crime News: बेगूसराय में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर बहस हो गई. जिससे नाराज पत्नी ने आत्महत्या कर लिया. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव की है.
Trending Photos
)
Begusarai/बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर पति-पत्नी के बीच मामले विवाद से नाराज पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. महिला की आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव की है. मृत महिला की पहचान गौडा गांव के रहने वाले सौरभ कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है.
घर से काम पर निकला था पति, पत्नी ने कर ली सुसाइड
इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पति निजी कंपनी में फाइनेंस के काम करता है. महिला का पति सौरभ कुमार घर से काम करने के लिए निकला था. मोबाइल पर ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मोबाइल पर बात इतना बढ़ गया कि महिला ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.
यह भी पढ़ें: बांका का अतुल सुभाष! पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी
पुलिस मामले की जांच में जुटी गई
वहीं, महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी. मौके तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार
यह भी पढ़ें:जमशेदपुर में पत्नी के सामने युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!