)
Bihar Crime: बिहार के बेगुसराय जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. जहां, एक मामूली विवाद के कारण एक ग्रामिण चिकित्सक की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गुप्ता लखमीनिया बांध के समीप की है. युवक की हत्या के बाद उसके शव को गुप्ता-लखमीनियां बांध के पास फेंक दिया गया था.
घटना की जानकारी पुलिस को रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने दी. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम बांध के पास पहुंची. साथ ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. हत्या कि खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
मृतक ग्रामीण चिकित्सक युवक की पहचान रमाकांत सिंह का पुत्र मुरारी कुमार के रूप हुई है. जो की मटिहानी थाना क्षेत्र के भावानंदपुर गांव का निवासी था. फिलहाल, युवक अपने ससुराल मधुरापुर गांव में तीन साल से रह रहा था. मुरारी वहां गांव में ही घूम घूम कर इलाज करता था.
बताया जा रहा है कि बीती शाम किसी बात को लेकर मुरारी का अपराधी के साथ विवाद हुआ. इस विवाद के बाद अपराधी मुरारी कुमार को उठाकर ले गया और रात में गला रेत हत्या कर दी और शव को फेंक दिया.
तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि उन्हें इन घटना की सूचना सुबह मिली थी. घटनास्थन पर पहुंचने के बाद उन्होंने शव को जांच के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इनपुट: जितेंद्र चौधरी
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!