Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2988841
Zee Bihar JharkhandPhotosबेतिया के इस निर्दलीय उम्मीदवार से कांप रहे दिग्गज! भोजपुरी सितारों के संग निकाला रोड शो; मच गया सियासी तुफान
photoDetails0hindi

बेतिया के इस निर्दलीय उम्मीदवार से कांप रहे दिग्गज! भोजपुरी सितारों के संग निकाला रोड शो; मच गया सियासी तुफान

Bihar Chunav 2025: बेतिया विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रोहित सिकारिया ने अपनी ताकत झोंक दी है. उन्होंने बेतिया विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय में तब्दील कर दिया है. यह मुकाबले कांटें का होते हुए नजर आ रहा है.

पूर्णिया के पप्पू यादव

1/5
पूर्णिया के पप्पू यादव

Bihar Chunav 2025: बेतिया का निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया पूर्णिया के पप्पू यादव के नक्शे कदम पर चल रहे है. निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया, बेतिया में पूर्णिया का पप्पू हो जाए तो आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि बेतिया विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया के आने के बाद लड़ाई त्रिकोणीय हो गया है. यहां काटे की टक्कर दिख रही है.

भव्य रोड शो

2/5
 भव्य रोड शो

आज निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया ने आज भव्य रोड शो निकाला, जिसमे भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और अभिनेत्री आस्था सिंह शामिल हुई. निर्दलीय प्रत्यासी के रोड शो से बेतिया में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. एक तरफ भाजपा दूसरी तरफ कांग्रेस और उसमे निर्दलीय प्रत्यासी को मिल रहा समर्थन से मुकाबला रोचक हो गया है.

निर्दलीय प्रत्यासी रोहित सिकारिया

3/5
निर्दलीय प्रत्यासी रोहित सिकारिया

बेतिया से निकला यह रोड शो, मनुआपुल, बानू छापर, रामपुर और गोनौली होते हुए, कई इलाकों से गुजरा. निर्दलीय प्रत्यासी रोहित सिकारिया के पक्ष में भोजपुरी गायक कल्लू और अभिनेत्री आस्था सिंह लोगो से वोट मांगा और रोहित सिकारिया को जिताने के लिए अपील भी की.

नगर निगम की मेयर

4/5
नगर निगम की मेयर

बता दे की रोहित सिकारिया की पत्नी गरिमा देवी सिकारिया बेतिया नगर निगम की मेयर हैं. वह बिहार में रिकार्ड तोड वोट से जितने वाली पहली महिला भी हैं. 

आमलोगों के कहने पर चुनाव

5/5
आमलोगों के कहने पर चुनाव

रोहित सिकारिया ने कहा है कि, वह आमलोगों के कहने पर चुनाव लड़ रहे है. 25 साल से एक ही व्यक्ति विधायक है, विकास के नाम पर क्षेत्र में कुछ नही हुआ है. हम जीतेंगे तो बेतिया को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे लोगो का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है.