Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar3038882
Zee Bihar JharkhandPhotosबेतिया में पागल कुत्ते का आतंक, अब तक 50 लोगों को काटा... दहशत में लोग
photoDetails0hindi

बेतिया में पागल कुत्ते का आतंक, अब तक 50 लोगों को काटा... दहशत में लोग

खबर बेतिया से है, जहां एक पागल कुत्ते ने अब तक राह चलते 50 राहगीरों को काट लिया है. पागल कुत्ते का आतंक से आम लोग दहशत में है. पागल कुत्ते ने राह चलते छात्र-छात्राओं, महिला सहित बुजुर्गो को काटकर घायल किया है.

कुत्ते ने 50 राहगीरों को काटा

1/5
कुत्ते ने 50 राहगीरों को काटा

बेतिया में एक पागल कुत्ते ने अब तक 50 राहगीरों को काट लिया है. इनमें एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पागल कुत्ता सुप्रिया रोड से लोगों को काटना शुरू किया. स्टेशन चौक, हरिवाटिका चौक और बस स्टैंड से लेकर मीना बजार तक सड़क पर आने वाले 50 राहगीरों को काटकर घायल कर चुका है.

घायलों को लगाया गया रेबीज का इंजेक्शन

2/5
घायलों को लगाया गया रेबीज का इंजेक्शन

सभी घायलों का बेतिया जीएमसीएच इलाज किया गया. उन्हें रेबीज का इंजेक्शन दिया गया है. वहीं, एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

काले कुत्ते का आतंक

3/5
काले कुत्ते का आतंक

घायल बुजुर्ग, छात्रों ने बताया कि एक काले कुत्ते ने काटा है, जिसका इलाज कराने के लिए अस्पताल आए हैं.

4/5

घायलों में पल्लवी कुमारी, राम सिंह, जमाई मिया, सुभांति देवी, सुदामा गिरी, रोहित कुमार, मंजीत यादव और विकास राय सहित 50 लोग शामिल है.

शहर में पागल कुत्ते का आतंक

5/5
शहर में पागल कुत्ते का आतंक

इस घटना से शहर में पागल कुत्ते का आतंक छाया हुआ है, आमलोग दहशत में है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा आवारा कुत्तों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. आवारा कुत्तों के आतंक से शहर के लोग दहशत में है.