)
Aamrapali Dubey and Anjana Singh: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की दो सुपरस्टार्स आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह जब एक साथ आती हैं, तो बड़े पर्दे आग लगना तय माना जाता है! इस बार दोनों का एक पुराना गाना 'सौतिनिया के चक्कर में' ने यूट्यूब को हिला डाला है. सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है और यकीन मानिए इसे सुनकर आप थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे! चलिए इस गाने के बारे में सबकुछ जानते हैं.
सितारों का डबल-धमाका
'सौतिनिया के चक्कर में' गाने में आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस और दमदार केमिस्ट्री लाखों लोगों को खींच रही है. आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग और डांस मूव्स से गाने में जान डाल दिया था. दोनों जुगलबंदी और भाव-भंगिमाएं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं. गाना भले ही पुराना हो, लेकिन इसका क्रेज आज भी लोगों के बीच काफी ज्यादा है.
भोजपुरी फिल्म 'मोकमा 0 KM' का है ये गाना
इस गाने को श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने लिखा है, जबकि संगीत राजेश-रजनीश (Rajesh Rajnish) ने दिया है. इसे कल्पना और इंदु सोनाली ने गाया है. 'सौतिनिया के चक्कर में' गाना भोजपुरी फिल्म 'मोकमा 0 KM' का है.
संगीत और डांस का मेल
आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह का यह गाना साबित करता है कि जब हुनर, संगीत और डांस का मेल हो तो दर्शकों का दिल जीत लेता है. 'सौतिनिया के चक्कर में' ने यही कमाल किया है. यह गाना Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर 23 मई, 2017 को अपलोड किया गया है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!