)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. कभी उनके गाने रिलीज होते हैं, तो कभी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचाती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका अंदाज बेहद स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा है.

ब्लैक लुक में दिखा स्टाइलिश अवतार
नई पोस्ट में अक्षरा सिंह ब्लैक टॉप और ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने प्रिंटेड शॉर्ट स्कर्ट और स्ट्राइप्ड स्टॉकिंग्स पहनी हैं. हाथ में ग्लास और चेहरे पर शांत भाव के साथ उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक है. इस लुक के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- 'जगुआर’.
अक्षरा की इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. कोई उनके लुक को ‘फायर’ बता रहा है तो कोई उन्हें ‘क्वीन’ कहकर बुला रहा है. एक फैन ने लिखा, 'जगुआर तो आप खुद हैं. आपकी चाल में भी शेरनी वाला स्वैग है.' वहीं दूसरे फैन ने सवाल किया, 'इतना स्टाइल कहां से लाती हो? हर फोटो में कमाल लगती हो.'
अक्षरा सिंह की हर तस्वीर और हर लुक में आत्मविश्वास साफ झलकता है. यही वजह है कि फैंस उन्हें सबसे अलग मानते हैं. उनकी पर्सनालिटी और बेबाक अंदाज उन्हें भोजपुरी सिनेमा की उन चुनिंदा अदाकाराओं में शामिल करता है, जो हमेशा चर्चा का हिस्सा रहती हैं.
इससे पहले अक्षरा ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए एक पोस्ट की थी. उस पोस्ट में वह साड़ी पहनकर मंदिर परिसर में खड़ी नजर आई थीं. कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'जन्मदिन सफल रहा महादेव के स्पर्श से… बहुत-बहुत आभार आप सबका, जिन्होंने अपना समय निकाल कर मुझे याद किया और प्यार दिया. आप नहीं तो मैं कुछ नहीं.'
इनपुट- आईएएनएस
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!