Patna Dandiya Night: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने डांडिया औक गरबा खेला. डांडिया कार्यक्रम में अक्षरा सिंह ने महफिल लूट ली.
Trending Photos
)
Akshara Singh: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में डाक बंगला और रिजॉर्ट होटल में शुक्रवार की रात डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डांडिया नाइट कार्यक्रम में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पहुंचीं. मंच पर अक्षरा सिंह डांडिया लोगों के साथ खेलती नजर आयी. भोजपुरी एक्ट्रेस ने डांडिया नाइट में अपनी अदा से लोगों का दिल जीत लिया.
'नवरात्रि की बिहारवासियों को बहुत-बहुत शुभकामना'
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस दौरान कहा कि नवरात्रि की बिहारवासियों को बहुत-बहुत शुभकामना. उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगी इस नवरात्रि माता रानी बिहार के लोगों को ढेर खुशियां दें.
डांडिया गरबा जैसे कई ऐसे प्रोग्राम बिहार में भी लोग मना रहे
डांडिया नाइट को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि धीरे-धीरे अब हमारा बिहार आगे बढ़ रहा है और डांडिया गरबा जैसे कई ऐसे प्रोग्राम बिहार में भी लोग मना रहे हैं. ऐसे कार्यक्रम से लोगों के मन में उत्साह बढ़ता है.
मनेर डाक बंगला पर डांडिया नाइट कार्यक्रम का आगाज
बता दें कि पटना के मनेर डाक बंगला पर डांडिया नाइट कार्यक्रम का आगाज किया गया. डांडिया गुजराती पारंपरिक नृत्य, जिन्हें गरबा और डांडिया के रूप में जाना जाता है. बुराई पर अच्छाई की आध्यात्मिक जीत और राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का जश्न मनाने के लिए नवरात्रि उत्सव के दौरान यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
रिपोर्ट: इश्तियाक खान
यह भी पढ़ें: अंजना सिंह का नया गीत 'शितली मईया' रिलीज, शिल्पी राज-लाडु मधेशिय की अवाज ने मचाई धुम
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!