)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री निधि झा ने रविवार को जितिया व्रत के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनकी पारिवारिक झलक और बेटे शिवाय के लिए मांगी गई दुआ ने फैंस का दिल छू लिया है.
वीडियो की शुरुआत एक मंदिर से होती है, जहां निधि झा अपने बेटे शिवाय के साथ नजर आती हैं. इस दौरान उनके पति और अभिनेता यश कुमार भी मौजूद हैं. वीडियो में यश कुमार बेटे के साथ खेलते दिखाई देते हैं, जिससे पारिवारिक खुशी और भी बढ़ जाती है.
वीडियो में निधि झा का पारंपरिक अंदाज देखने लायक है. उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा है और सिर पर 'जय माता दी' की चुन्नी बांधी हुई है. बेटे शिवाय के सिर पर भी 'जय माता दी' की चुन्नी नजर आ रही है. मां-बेटे का यह भावनात्मक दृश्य दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
वीडियो में कई प्यारे पल कैद हैं, जैसे निधि का बेटे शिवाय के साथ डांस करना और उसके गालों पर प्यार से किस करना. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निधि झा ने लिखा, “भगवान तुम्हें हमेशा सुरक्षित रखें.” यह कैप्शन एक मां के असीम प्रेम और आशीर्वाद की झलक दिखाता है.
निधि झा ने अपने वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी जितिया गीत “अमर हो उमिरिया ललनवा के” का इस्तेमाल किया है, जिसे गायिका अलका सिंह पहाड़िया ने अपनी आवाज दी है. इस गीत ने वीडियो को और भी भावुक और आकर्षक बना दिया.
जितिया व्रत हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुरक्षा और सफलता के लिए यह व्रत रखती हैं. खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई हिस्सों में यह पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है. इसमें माताएं निर्जला उपवास करती हैं और संतान की खुशहाली की कामना करती हैं.
इनपुट-आईएएनएस
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!