)
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. चर्चा में रहने की वजह है कि उन्होंने इस बार सीधे बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है. आप भी जानना चाह रहे होंगे कि आखिर खेसारी लाल यादव ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया कि बवाल मच गया है! चलिए बिना देर किए आपको सारा मामला बताते हैं.
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा और पुरानी खबर की कटिंग शेयर की. पुराने खबर के अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए भोजपुरी सपुरस्टार ने लिखा कि सोचनी की फेर याद दिला दी. वहीं, खेसारी लाल यादव ने जो खबर पोस्ट की है, इसमें लिखा है कि मोदी बनीहें पीएम त भोजपुरी 8वीं अनुसूची में. यह खबर 2013 की है.
अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यूजर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भईया बिल्कुल मनोज तिवारी,रविकिशन ,मोदी जी के गोदी में खेल रहे हैं, लेकिन बोल नहीं सकते. दिनेश लाल निरहुआ गलती से जीते थे वो भी गोदी में खेल चुके हैं, लेकिन अपनी भाषा भोजपुरी के लिए कुछ नहीं कर सकते. मोदी जी के 15-15 लाख के जुमला के साथ ये तीनों सांसद लोग जुमला निकले.
यह भी पढ़ें: देखिए, त्रिशा कर मधु का 'कजरी गवेला कमरिया' वीडियो
वहीं एक और यूजर ने लिखा कि भैया इस बात से हम भी कई साल से परेशान है कि भोजपुरी आठवीं अनुसूची में कब जुड़ेगी नहीं तो मेरे प्रोफाइल पर चेक कर सकते हैं. मेरे हर पोस्ट एक रहती है भोजपुरी के लिए जो, मेरी आंखें तरस रही है भोजपुरी कब जुड़ेगी. इसी तरह से यूजर अपना रिएक्शन एक्स पर खूब दे रहे हैं.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!