)
Bhojpuri Superstar Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री सुपरस्टार पवन सिंह नई मुसीबत में फंस गए हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कैंट थाने में उनके खिलाफ 1.57 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. वाराणसी के नाटी इमली निवासी और होटल और टूर का व्यवसाय करने वाले विशाल सिंह ने केस दर्ज कराया है.
इन चार लोगों पर ठगी का केस दर्ज
पावरस्टार पवन सिंह, प्रेमशंकर राय, उनकी पत्नी सीमा राय और निर्देशक अरविंद चौबे पर एक होटल व्यवसायी को भोजपुरी फिल्म में निवेश का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है. पवन सिंह समेत इन चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420, 406, 467, 468 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.
विशाल सिंह का आरोप
वाराणसी के विशाल सिंह ने आरोप लगाया है कि मुंबई में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी से हुई थी. केस दर्ज कराने वाले के अनुसार, दोनों ने उन्हें एक भोजपुरी फिल्म में करीब 1.57 करोड़ रुपए निवेश करने के लिए राजी किया. साथ ही यह आश्वासन दिया कि यह पैसा मुनाफे के साथ वापस कर दिया जाएगा.
न तो पैसा वापस किया और न ही मुनाफा में हिस्सा दिया
इसके बाद विशाल ने किश्तों में उनके खाते में लगभग 32.60 लाख रुपए जमा कर दिए और फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पर लगभग 1.25 करोड़ रुपए खर्च किए गए. हालांकि, न तो पैसा वापस किया गया और न ही मुनाफे में कोई हिस्सा दिया गया.
पवन सिंह ने विशाल को जान से मारने की धमकी दी
आरोपों में आगे कहा गया है कि आरोपियों ने विशाल को निर्माता बताने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए और जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें टालमटोल करने लगे. इसके अलावा पवन सिंह ने विशाल को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की अर्जी पर सुनवाई के बाद अदालत ने कैंट पुलिस स्टेशन को मामला दर्ज कर जाँच शुरू करने का निर्देश दिया.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!