)
Bhojpuri Song 2025: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने हर दिन रिलीज होते हैं. कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल में उतर जाते हैं. वहीं, कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना हेडफोन लगाए आप सुन नहीं सकते हैं. इतनी ही नहीं गाने का वीडियो तो अकेले में ही देखना पड़ता है, क्योंकि इंडस्ट्री में 'ढोढ़ी' से लेकर कमर तक पर गाने बना दिए जाते हैं.
हालांकि, भोजपुरी इंडस्ट्री में जैसे पावर स्टार हैं, ट्रेंडिंग स्टार हैं, जुबली स्टार और बिग स्टार हैं, ठीक वैसे ही ढोढ़ी स्टार भी हैं. जो ढोढ़ी वाले गाने के लिए फेसम हैं. अब उसी सिंगर का एक और गाना रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में ढोड़ी को खूब दिखाया है. गाना ढोड़ी पर नहीं बना है, लेकिन वीडियो में एक्ट्रेस की ढोड़ी पर फोकस किया गया है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि भोजपुरी में ढोढ़ी स्टार से फेमस चांदन चंचल (Chandan Chanchal) की, जो 'ढोढ़ी' पर आधारित गानों के लिए मशहूर हैं और 'ढोढ़ी के गहराई' जैसे हिट गाने दिए हैं. इसी से इन्हें 'ढोढ़ी स्टार' के रूप में पहचान मिली.
भोजपुरी गाना 'चिलगम जैसे चबावे ओठलाली' को सिंगर चंदन चंचल ने गाया है. इस गाने के वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस दामिनी यादव (Damini Yadav) नजर आर कर रही हैं. इस गाने को कृष्णा कैचा (Krishna Kaicha) ने लिखा हैं. जबकि, म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने दिया हैं.
'चिलगम जैसे चबावे ओठलाली' गाने के वीडियो को Meera Music के यूट्यूब चैनल पर 18 दिसंबर, 2025 को अपलोड किया गया है. इस गाने पर यूजर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि ई गाना त सुपर हिट बा चंदन चंचल सहनी को चिलगम जैसे चवावे ओठलाली. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में जब भी चंदन भैया का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है इस बात से कौन कौन सहमत हैं.