)
Bhojpuri News: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पर्दे के पीछे की एक घटना का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जया बच्चन ने एक बार शूटिंग के दौरान उन्हें डंडे से मारा था. निरहुआ ने कहा कि फिल्म में उनकी मां का किरदार निभाने वाली जया बच्चन को शूटिंग के दौरान उन्हें मारना था. लेकिन असल में उन्होंने उन्हें जोर से मारा.
दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूबर के साथ बातचीत में निरहुआ ने 2012 की फिल्म गंगा देवी के सेट के एक यादगार और दर्दनाक अनुभव के बारे में खुलकर बात की. निरहुआ ने फिल्म गंगा देवी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे का किरदार निभाया था. निरहुआ ने कहा कि इस फिल्म में एक सीन में मुझे अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी को थप्पड़ मारना था और मेरी मां का किरदार निभा रही जया जी को मुझे डांटना और डंडे से पीटना था. मगर, नाटक करने के बजाय उन्होंने मुझे मारा, जोर से मारा, वह बहुत गुस्सैल हैं!
भोजपुरी अभिनेता ने बताया कि वह इस जोरदार पिटाई से हैरान रह गए और शूटिंग के दौरान जया से भिड़ भी गए. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्होंने मुझे दो-तीन बार पीटा और मैंने उनसे कहा कि आप सच में मुझे मार रही हो! उन्होंने जवाब दिया कि तो फिर तुमने मेरी बहू को क्यों पीटा? मैंने कहा कि वह तो सिर्फ अभिनय था, लेकिन आपने तो मुझे सच में मारा!
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आखिर कितने लोगों को जया बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों के साथ एक साथ काम करने का मौका मिला है? उन्होंने प्यार से कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे दोनों के साथ काम करने अवसर मिला. बता दें कि अभिषेक चड्ढा की निर्देशित भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में गुलशन ग्रोवर और विनय बिहारी भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!