)
Rise And Fall: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) रियलिटी शो छोड़ने के बाद अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेकर्स खेसारी लाल यादव को शो में लाने की प्लालिंग कर रहे हैं. वहीं, इस अटकलबाजी के बीच चर्चा होने लगी है कि पवन सिंह क्या इस वजह से शो से बाहर गए! फिलहाल, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
खेसारी लाल यादव की एंट्री की अटकलें
पवन सिंह के 'राइज एंड फॉल' छोड़ने के बाद शो की टीआरपी और दर्शकों की रुचि बनाए रखने के लिए ऐसी खबरें सामने आई हैं कि मेकर्स खेसारी लाल यादव को शो में ला सकते हैं. ध्यान रहें कि खेसारी लाल यादव पहले भी बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी का अंदाज दर्शकों को काफी एंटरटेन करता है.
पवन सिंह के शो छोड़ने की वजह
'राइज एंड फॉल' शो में पवन सिंह ने अपनी सादगी और शांत स्वभाव से दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि, कुछ वजहों से पावरस्टार को यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा, जिससे उनके फैंस और शो के बाकी कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल हो गए. सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह ने कुछ व्यक्तिगत और चुनावी कमिटमेंट्स की वजह से शो छोड़ा है.
पवन सिंह का खेसारी ने किया था समर्थन
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पवन सिंह का समर्थन किया था. उन्होंने शो मेकर्स से अपील की थी कि वह पवन सिंह की छवि को निगेटिव रूप से पेश न करें. खेसारी ने कहा था कि पवन सिंह उनके बड़े भाई हैं और वे शो में भोजपुरी भाषा का मान बढ़ा रहे हैं.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!