Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2916035

'आपके साथ खड़ी हूं...', पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के बदल गए सुर! कुछ दिन पहले बोली थीं ये बात

Pawan Singh Wife Jyoti Singh News: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह की जीत के लिए लोगों से वोट करने की अपील की है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि भोजपुरी जगत के तमाम स्रोता-बन्धु से आग्रह बा की आप सभी पवन सिंह जी के समर्थन करी और ज्यादा से ज्यादा वोट करी. 

पवन सिंह और ज्योति सिंह (@jyotipsingh999)
पवन सिंह और ज्योति सिंह (@jyotipsingh999)

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. ज्योति सिंह ने यह पोस्ट अपने सोशल पेज इंस्टाग्राम पर किया है. पवन सिंह की पत्नी के इस पोस्ट के बाद भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में चर्चा होने लगी कि ज्योति सिंह के अब सुर बदले नजर आ रहे हैं! क्योंकि ज्योति सिंह ने अभी कुछ दिन पहले पवन सिंह के नाम सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिखा था और कई गंभीर आरोप लगाया था.

ज्योति सिंह ने क्या किया पोस्ट जानिए

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा कि विशेष शुभकामनाएं के साथ कामयाबी की हर मोड़ पर आपके साथ खड़ी हूं. भोजपुरी जगत के तमाम स्रोता-बन्धु से आग्रह बा की आप सभी पवन सिंह जी के समर्थन करी और ज्यादा से ज्यादा वोट करी. आप जहां भी रहे स्वस्थ्य रहें, खूब तरक्की करें. धन्यवाद!

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने यह पोस्ट पवन सिंह की जीत के लिए किया है, क्योंकि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह राइज एंड फॉल नाम के एक शो का हिस्सा हैं. वह अपने उसी स्वैग, आत्मविश्वास और जोश के साथ नजर आ रहे हैं.

​यह भी पढ़ें: 'मैं आत्मदाह करूंगी, लेकिन', पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के पोस्ट ने खलबली मचा दी

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए थे ये आरोप

बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर खलबली मचा दी थी. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के नाम पत्र लिखा था. पत्नी ने लिखा कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्यों कि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पर ही उठेगी और मेरे मा बाप पर उठेंगे.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की पत्नी ने भोजपुरी सुपरस्टार के लिए लिखा खुला पत्र और कही दिल की ये बात

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news