Khesari Lal Yadav Bhojpuri New Song Release: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'रंगबाज' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने ने महज कुछ ही घंटों में इसने लाखों व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जो खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को दिखाता है.
)
भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'रंगबाज' रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव पूरे रोमांस के मूड में नजर आ रहे हैं या यूं कहे कि वह एक्ट्रेस के साथ जमकर रोमांस कर रहे हैं. गाने का टाइटल 'रंगबाज' शूट रोमांस पर किया गया है. खैर, चलिए हम इस गाने के बारे में जानने की कोशिश करते हैं.
)
'रंगबाज' म्यूजिक वीडियो एक दमदार एक्शन-लव सॉन्ग है, जिसमें खेसारी लाल यादव का एक नया और डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है. उनका डांस और एक्सप्रेशन हमेशा की तरह शानदार है, जो गाने के बोल और संगीत को एक अलग ही एनर्जी देता है.
)
इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका राय ने अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है. 'रंगबाज' म्यूजिक वीडियो में खेसारी और प्रियंका राय की जोड़ी ने कमाल का काम किया है.
)
'रंगबाज' को खुद खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखा हैं. वहीं, इसका संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. गाने का डायरेक्शन पवन पाल ने किया है, जिन्होंने इसे जैसा फील दिया है.
)
'रंगबाज' म्यूजिक वीडियो खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड (Khesari Music World) के यूट्यूब चैनल पर 12 दिसंबर, 2025 दिन शुक्रवार को अपलोड किया है. गाने को यूट्यूब पर खूब प्यार मिल रहा है. फैन्स का रिएक्शन भी खूब आ रहा है. एक फैन्स ने लिखा कि कम्बल के अंदर से कौन कौन सुन रहा है सिर्फ वही लाइक करेगा. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब माहौल 100 फीसदी बदले वाला बा, काहे कि खेसारी भइया के एंट्री मतलब गेम ओवर!
ट्रेन्डिंग फोटोज़